विदेश

तालिबान सरकार को मान्यता नहीं देंगे, लेकिन उसे मानवीय सहायता देते रहेंगे – अमरीका

अमरीका ने अफगानिस्तान के नए तालिबान शासकों को राजनीतिक मान्यता देने से इनकार कर दिया है। तालिबन सरकार के मुताबिक, अमरीकी सैनिकों के बीते अगस्त में देश से हटने के बाद अमरीका और तालिबान के बीच पहली सीधी वार्ता के बाद यह बयान आया है।    

2 min read
joe_biden.jpg

नई दिल्ली।

करीब दो महीने पहले अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज होने के बाद से तालिबान सरकार आर्थिक संकट से जूझ रही है। आर्थिक आपदा के कगार पर पहुंच चुके अफगानिस्तान को अमरीका मानवीय सहायता मुहैया कराने पर सहमत हो गया है।

वहीं, अमरीका ने अफगानिस्तान के नए तालिबान शासकों को राजनीतिक मान्यता देने से इनकार कर दिया है। तालिबन सरकार के मुताबिक, अमरीकी सैनिकों के बीते अगस्त में देश से हटने के बाद अमरीका और तालिबान के बीच पहली सीधी वार्ता के बाद यह बयान आया है।

अमरीका की ओर से बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान के लोगों को सीधे तौर पर ठोस मानवीय सहायता उपलब्ध कराने पर चर्चा की। तालिबान ने कहा कि वार्ता कतर के दोहा में हुई जो अच्छी रही। अमरीका ने स्पष्ट कर दिया कि वार्ता तालिबान को मान्यता देने की पहली कड़ी नहीं है, जो 15 अगस्त से सत्ता में आया है। विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने वार्ता को ठोस एवं पेशेवर करार दिया।

उन्होंने कहा कि अमरीकी पक्ष ने इस बात को दोहराया कि तालिबान के शब्दों पर नहीं बल्कि उसके कार्यों के माध्यम से उसका आकलन किया जाएगा। तालिबान के राजनीतिक प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा कि संगठन के विदेश मंत्री ने वार्ता के दौरान अमरीका को आश्वासन दिया कि चरमपंथियों द्वारा दूसरे देशों के खिलाफ हमला करने के लिए अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दूसरी ओर अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय को जोड़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि 20 साल के गृहयुद्ध ने देश को तबाह कर दिया है। तालिबान सरकार अंतरराष्ट्रीय मंजूरी हासिल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान को अलग-थलग करने और प्रतिबंध लगाने से बड़े पैमाने पर मानवीय संकट पैदा होगा।

Updated on:
12 Oct 2021 12:10 pm
Published on:
12 Oct 2021 11:47 am
Also Read
View All
ईरान के मुद्दे पर ट्रंप का NATO सहयोगियों पर हमला, इटली की पीएम मेलोनी को भी घेरा; नेतन्याहू बोले- कभी परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

Heatwave In Europe: यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, फ्रांस में 35 इलाकों में हीटवेव अलर्ट, पब्लिक इवेंट्स और शराब पीने पर सख्ती

‘बातचीत फेल हुई तो ताकत के दम पर होर्मुज पर कब्जा करेंगे ट्रंप’, अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के दावे से मची खलबली

बातचीत के बीच ईरान को ट्रंप की कड़ी चेतावनी, कहा- ‘समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका उठा सकता है बड़ा कदम’, ईरानी अधिकारीयों ने बीच में छोड़ी मीटिंग

खतरे में ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर की कुर्सी! राजनीतिक दबाव के कारण सोमवार को दे सकते हैं इस्तीफा