
अफगानिस्तान में हुए चार रोड एक्सीडेंट्स (Photo - @arezonews)
रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) दुनियाभर के लिए ही एक गंभीर समस्या है और हर साल इसके कई मामले सामने आते हैं। हर साल कई लोग रोड एक्सीडेंट्स में अपनी जान गंवा देते हैं और उससे भी ज़्यादा लोग इन हादसों में घायल हो जाते हैं। रोड एक्सीडेंट्स की वजह से व्हीकल्स को भी नुकसान पहुंचता है। रोड सेफ्टी को बहुत ही अहम माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद इसमें चूक होने से रोड एक्सीडेंट्स के मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। आज अफगानिस्तान (Afghanistan) में एक या दो नहीं, बल्कि चार रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आए हैं।
अफ़ग़ानिस्तान के नांगरहार प्रांत में आज चार एक्सीडेंट्स के मामले देखने को मिले हैं। नांगरहा की सुरक्षा कमान के प्रवक्ता सैयद तैयब हम्माद ने जानकारी देते हुए बताया कि ये हादसे बाटिकोट जिले, जलालाबाद शहर के पहले सुरक्षा सेक्टर और सातवें सुरक्षा सेक्टर के सबज़ाबाद इलाके में हुईं। इन रोड एक्सीडेंट्स में 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
हम्माद ने बताया कि बाटिकोट जिले में हुए एक रोड एक्सीडेंट में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और ड्राइवर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार तेज़ रफ्तार में गाड़ी सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई, जिससे चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और इसी वजह से एक्सीडेंट हुआ।
अफगानिस्तान में यातायात की स्थिति काफी खराब है। देश में खराब सड़कें, लापरवाही से वाहन चलाना, यातायात नियमों का पालन नहीं करना, ज़रूरत से ज़्यादा तेज़ रफ्तार से वाहन चलाना, ओवरलोडिंग की वजह से हर साल कई रोड एक्सीडेंट्स देखने को मिलते हैं। हर साल अफगानिस्तान में रोड एक्सीडेंट्स में कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। देश में रोड सेफ्टी को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया जाता है, जिससे रोड एक्सीडेंट्स कम होने की बजाय बढ़ रहे हैं। यह चिंता का विषय है।
Updated on:
20 Sept 2026 04:25 pm
Published on:
20 Sept 2026 03:53 pm
