
ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच चल रहा तनाव जल्द ही खत्म हो सकता है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान पर किए जाने वाले हमलों पर रोक लगाने के साथ ही ईरान के साथ युद्ध खत्म करने का ऐलान कर दिया है। इसी बीच अब खबर आई है कि अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में ईरानी ड्रोन्स को मार गिराया है।
अमेरिकी मीडिया के अनुसार ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट में घुसने की कोशिश कर रहे जहाजों को रोकने के लिए ड्रोन्स दागे। ईरानी सेना के अनुसार इस जहाज पर तेल लदा हुआ था और वो बिना अनुमति और समन्वय के होर्मुज स्ट्रेट को पार करने की कोशिश में था, जो नियम का उल्लंघन है और इसी वजह से ईरानी सेना ने उसे रोकने के लिए हमला किया। ईरान के हमले को रोकने के लिए अमेरिकी सेना ने यह कार्रवाई की। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि उनकी सेना ने ईरान के 2 'वन-वे अटैक' ड्रोन्स को मार गिराया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह के ड्रोन को आत्मघाती ड्रोन भी कहा जाता है।
ट्रंप ने भले ही युद्ध के अंत का ऐलान कर दिया है, लेकिन उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि जब तक अमेरिका और ईरान के बीच डील नहीं हो जाती, तब तक होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिकी नाकेबंदी (US Blocakde) नहीं हटेगी। अमेरिकी नाकेबंदी हटने के बाद ही होर्मुज स्ट्रेट फिर से पहले जैसे खुलेगा और जहाजों की सामान्य आवाजाही पहले जैसी हो पाएगी।
अमेरिका के ताज़ा हमलों के बाद अमेरिकी हमलों के बाद ईरान के शीर्ष संयुक्त सैन्य कमांड ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का ऐलान किया था। इस रणनीतिक जलमार्ग को सभी प्रकार के जहाजों जिनमें तेल टैंकर और वाणिज्यिक पोत भी शामिल हैं, के लिए पूरी तरह बंद करने की घोषणा की गई और तह चेतावनी भी जारी की गई कि अगर कोई भी जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रने की कोशिश करेगा तो उसे निशाना बनाया जाएगा। हालांकि अमेरिकी सेना ने इसके विपरीत बयान जारी किया है। अमेरिकी सेना की CENTCOM यूनिट ने सोशल मीडिया पर निम्नलिखित जानकारी दी है...
▶ होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रने वाले कमर्शियल जहाजों के लिए सुरक्षित रास्ते बनाए गए हैं।
▶ ये रास्ते उन सभी जहाज़ों के लिए उपलब्ध हैं जो ईरान के खिलाफ़ नाकेबंदी का उल्लंघन नहीं करते हैं।
▶ पिछले दो महीनों में सैकड़ों जहाज़ यहाँ से गुज़रे हैं।
▶ अमेरिकी सेनाएं ईरानी आक्रामकता से बचाव के लिए तैयार हैं।
▶ ईरान का होर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल नहीं है।