विदेश

रूस में अमेरिकी सैनिक को चोरी के आरोप में पकड़ा, 2 जुलाई तक रहेगा हिरासत में

अमेरिका के एक सैनिक को हाल ही में रूस में पकड़ लिया गया। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
US soldier Gordon Black

रूस (Russia) में हाल ही में अमेरिका (United States Of America) के एक शख्स को पकड़ा गया है। यह अमेरिकी शख्स एक सैनिक है। पढ़कर मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि अमेरिकी सैनिक को रूस में किस आरोप में पकड़ा गया है? दरअसल जिस अमेरिकी सैनिक को हाल ही में रूस में पकड़ा गया है, उस पर चोरी का आरोप है। पकड़े गए अमेरिकी सैनिक का नाम गॉर्डन ब्लैक (Gordon Black) है और उसे रूस के व्लादिवोस्तोक (Vladivostok) शहर में पकड़ा गया है। गॉर्डन की उम्र 34 साल है और उसकी पोस्टिंग साउथ कोरिया (South Korea) में थी। साउथ कोरिया से ही गॉर्डन रूस गया था जहाँ चोरी के आरोप में उसे पकड़ लिया गया।

किस वजह से गया रूस?

गॉर्डन शादीशुदा है और साउथ कोरिया से वापस अमेरिका जाने वाला था। पर टेक्सास (Texas) में अपने घर जाने की जगह गॉर्डन रूस में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने चला गया। गॉर्डन कुछ समय तक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहा। पर फिर किसी बात पर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया और गॉर्डन ने उससे कुछ रुपये और अन्य दूसरी चीज़ें चुरा ली। इसी वजह से उसे पकड़ लिया गया।

2 जुलाई तक रहेगा हिरासत में

जानकारी के अनुसार गॉर्डन को 2 जुलाई तक हिरासत में रखा जाएगा। आगे जाकर इस फैसले को बदला जा सकता है, पर फिलहाल के लिए गॉर्डन को 2 जुलाई तक हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है।

Also Read
View All

अगली खबर