Vegetable Orchestra Creates Record: सामान्य ऑर्केस्ट्रा के बारे में तो आप सबने सुना ही होगा, पर क्या आपने सब्जियों के ऑर्केस्ट्रा के बारे में सुना है? आइए जानते हैं इस अनोखे ऑर्केस्ट्रा के बारे में।
मनोरंजन के लिए दुनियाभर में ऑर्केस्ट्रा एक बेहतरीन ऑप्शन है और कई देशों में इसका चलन भी है। सामान्य ऑर्केस्ट्रा के बारे में तो आप सबने सुना ही होगा और कई लोगों ने तो लाइव देखा भी होगा, जिसमें एक ग्रुप दर्शकों के सामने म्यूज़िक परफॉर्मेंस देता है। हालांकि दुनिया में कुछ ऑर्केस्ट्रा ग्रुप्स अलग-अलग एक्सपेरिमेंट भी करते हैं। ऐसा ही एक एक्सपेरिमेंट किया ऑस्ट्रिया (Austria) की राजधानी विएना (Vienna) के 'वेजिटेबल ऑर्केस्ट्रा' (Vegetable Orchestra) ने, जो दुनिया का पहला और एकमात्र ऐसा ऑर्केस्ट्रा है जो सब्जियों से बने वाद्ययंत्रों पर सुर बिखेरता है।
दुनिया में लोग अलग-अलग काम करते हुए रिकॉर्ड बनाते हैं। कुछ रिकॉर्ड तो ऐसे होते हैं जो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) में दर्ज हो जाते हैं। विएना के वेजिटेबल ऑर्केस्ट्रा ने भी ऐसा ही कर दिखाया है। 27 सालों में 344 से भी ज्यादा शो कर इस अनोखे ऑर्केस्ट्रा ने हाल ही में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है।
यह ऑर्केस्ट्रा 1999 में एक मज़ाक के साथ शुरू हुआ था। ऑर्केस्ट्रा मेंबर्स ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक परफॉर्मेंस के दौरान वो कुछ नया और अनोखा करने के बारे में सोच रहे थे। तभी विचार आया कि सब्जियों से संगीत क्यों न बनाया जाए? इस मज़ाक ने धीरे-धीरे एक अद्भुत कला का रूप ले लिया।
वेजिटेबल ऑर्केस्ट्रा के 11 मेंबर्स अब सब्जियों से वाद्ययंत्र बनाने और उन्हें बजाने में माहिर हो चुके हैं। उनके वाद्ययंत्रों में गाजर से बनी बांसुरी, प्याज से बना मंडोलिन और तोरी से बने परकशन शामिल हैं। हर शो से पहले कलाकार खुद ताज़ी सब्जियों को काटकर नए वाद्ययंत्र बनाते हैं, जो लगभग छह घंटे तक ही काम करते हैं।
वेजिटेबल ऑर्केस्ट्रा की हर परफॉर्मेंस के बाद बची हुई सब्जियों का सूप बनाकर दर्शकों को परोसा जाता है। जो सब्जियाँ बच जाती हैं, उन्हें जैविक खाद में बदल दिया जाता है। इस तरह यह ऑर्केस्ट्रा कला के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है।
यह भी पढ़ें- छात्र ने ड्रग्स देकर किया 10 महिलाओं का रेप, लंदन में हुआ बड़े कांड का खुलासा