मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर ने अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी कि उसे भारत प्रत्यर्पित न किया जाए। तहव्वुर ने अपनी याचिका में कहा था कि अगर उसे भारत को सौंप दिया गया तो उसे टॉर्चर किया जाएगा और उसकी मौत हो जाएगी। अपने भारत प्रत्यर्पण को रोकने के लिए तहव्वुर ने कई दलीलें दी, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने तहव्वुर की याचिका को गुरुवार को खारिज कर दिया है। इससे मुंबई हमले के आरोपी को बड़ा झटका लगा है क्योंकि भारत प्रत्यर्पण को रोकने के लिए यह उसकी आखिरी कोशिश थी।