विदेश

फिनलैंड का बड़ा फैसला, रूस की लाइसेंस प्लेट्स वाले सभी व्हीकल्स को छोड़ना होगा देश

Finland's Big Decision: फिनलैंड ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है। क्या है फिनलैंड का यह फैसला? आइए जानते हैं।

2 min read
russian_number_car.jpg
Car with Russian license plate

रूस (Russia) के यूक्रेन (Ukraine) के खिलाफ जंग छेड़ने की वजह से कई देश रूस के खिलाफ हो गए। इन देशों में वो देश भी शामिल हैं जिनकी बॉर्डर रूस से लगती है। फिनलैंड (Finland) की बॉर्डर भी रूस से लगती है और युद्ध के बाद से ही फिनलैंड ने खुले तौर पर रूस का विरोध भी किया है। रूस के खतरे के चलते फिनलैंड पिछले साल नाटो (NATO - North Atlantic Treaty Organization) में भी शामिल हो गया और रूस पर प्रतिबंध लगाने में भी हिस्सा लिया। अब हाल ही में फिनलैंड ने रूस के खिलाफ एक और बड़ा फैसला लिया है।


रूस की लाइसेंस प्लेट्स वाले सभी व्हीकल्स को छोड़ना होगा देश

फिनलैंड के फैसले के अनुसार रूस की लाइसेंस प्लेट्स वाले सभी व्हीकल्स को फिनलैंड छोड़ना होगा। यह फैसला फिनलैंड के कस्टम कंट्रोल डिपार्टमेंट के प्रमुख सैमी रक्षित (Sami Rakshit) ने लिया और शुक्रवार को इसकी जानकारी भी दी।

16 मार्च तक छोड़ना होगा देश

फिनलैंड से बॉर्डर लगने की वजह से रूस से कई लोग अपने व्हीकल्स में ही बॉर्डर पार करके आ जाते हैं। पर अब उन सभी को 16 मार्च तक अपने व्हीकल्स के साथ फिनलैंड छोड़कर जाना होगा।


फैसले का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ होगी जांच

सैमी ने यह भी साफ कर दिया कि फैसले का पालन करते हुए रूस की लाइसेंस प्लेट्स वाले व्हीकल्स चलाने वाले जो लोग 16 मार्च तक फिनलँड नहीं छोड़ेंगे, उनके खिलाफ जांच होगी।

एंट्री पहले ही हो चुकी है बैन

फिनलैंड ने रूस से नए व्हीकल्स की एंट्री पिछले साल ही बैन कर दी थी।

लिथुआनिया भी ले चुका है फैसला

इससे पहले लिथुआनिया (Lithuania) भी फैसला ले चुका है कि रूस की लाइसेंस प्लेट्स वाले व्हीकल्स को 11 मार्च तक देश छोड़ना होगा। लिथुआनिया, जो रूस के पडोसी देश है, ने भी पिछले साल ही रूस से नए व्हीकल्स की एंट्री बैन कर दी थी।

दूसरे पडोसी देशों ने भी बैन की एंट्री

पोलैंड (Poland), लातविया (Latvia) और एस्टोनिया (Estonia) ने भी रूस से नए व्हीकल्स की एंट्री को पिछले साल बैन कर दिया था। ये सभी रूस के पडोसी देश हैं।

यह भी पढ़ें- जापान में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 4.9 तीव्रता

Published on:
09 Mar 2024 01:20 pm