
होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में हर दिन तेल के कई जहाज समुद्री बारूदी सुरंगों से टकरा रहे हैं, जिसकी वजह से इनमें धमाके हो रहे हैं और फिर आग लग रही है। ये वो जहाज हैं जो ईरान (Iran) के आदेश का उल्लंघन करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में अवैध घोषित किए गए रास्तों से गुज़रने की कोशिश कर रहे हैं। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर रखा है, लेकिनअमेरिका (United States of America) की नेवी ने दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजही पहले की तरह सामान्य हो गई है और इसके लिए दूसरे रास्ते भी बताए हैं, जिन्हें ईरान ने अवैध करार दिया है। ऐसे में जो जहाज ईरान द्वारा अवैध घोषित रास्तों के ज़रिए होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रने की कोशिश कर रहे हैं, वो उन रास्तों में बिछाई समुद्री बारूदी सुरंगों से नहीं बच पा रहे हैं और इस तरह के मामले हर दिन देखने को मिल रहे हैं। आज फिर ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
आईआरजीसी - इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC - Islamic Revolutionary Guard Corps) की नेवी ने जानकारी दी कि होर्मुज स्ट्रेट में तेल का एक जहाज समुद्री बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया है। इस वजह से पहले जहाज में धमाका हुआ और फिर आग लग गई। इससे जहाज का तेल भी व्यर्थ हो गया। जहाज होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा अवैध घोषित रास्ते से गुज़र रहा था और इसी दौरान वो इस इस जलमार्ग में बिछी समुद्री बारूदी सुरंग से टकरा गया।
ईरानी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के अवैध रास्तों में पानी के नीचे समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाई हुई हैं और वो बड़ी घातक हैं। अमेरिकी नेवी ने कुछ हफ्तों पहले दावा किया था कि इन समुद्री बारूदी सुरंगों को पूरी तरह से हटा दिया गया है, लेकिन यह बात साफ है कि ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि हर दिन कई जहाज ईरानी नेवी को चकमा देकर अवैध रास्तों के ज़रिए होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रने की कोशिश कर रहे हैं और इस दौरान वो अपने सभी नेविगेशन और रडार सिस्टम बंद कर देते हैं। इसके बावजूद इन जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट को पार करने में कामयाबी नहीं मिल पा रही है क्योंकि वो समुद्री बारूदी सुरंगों से नहीं बच पा रहे हैं।