Virus: वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि जो वायरस गायब हुए हैं वो कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक हैं। ये दुनिया में बड़ी तबाही मचा सकते हैं।
Virus: कोरोना वायरस ने 2020-21 में दुनिया में भारी तबाही मचाई थी, लाखों लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। अब उससे भी खतरनाक वायरस के सैकड़ों नमूने ऑस्ट्रेलिया की प्रयोगशाला गायब हैं। क्वींसलैंड के स्वास्थ्य मंत्री टिम निकोल्स ने बताया कि जीवित वायरस के 323 सैंपल लैब से गायब हैं। इनमें हेंटा वायरस के 100, हेंटा और लासा वायरस के 223 सैंपल शामिल हैं।
बोस्टन स्थित नॉर्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी के निदेशक सैम स्कार्पिनो का कहना है कि गायब बताए गए सभी वायरस अत्यधिक खतरनाक हैं। कुछ हेंटावायरस की मृत्यु दर 15 फीसदी तक है या कोविड-19 की तुलना में 100 गुना ज्यादा घातक है। ये सभी वायरस इंसानों के लिए बेहद घातक हैं। इन घातक वायरस के नमूने गायब होने के बाद पूरी दुनिया में हडक़ंप मचा है।
यह डर इसलिए भी है कि क्वींसलैंड के अधिकारियों का कहना है कि इन नमूनों को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। अधिकारियों का दावा है कि यह किसी शौकिया व्यक्ति का काम नहीं, बल्कि किसी एक्सपर्ट ने ऐसा किया है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ये नमूने गायब तो 2021 में हुए थे, लेकिन अब इसकी जानकारी सामने आई है।