Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को एक साल पूरा होने वाला है। इससे 4 दिन पहले अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन कल अचानक से यूक्रेन की राजधानी कीव पहुँच गए। अब आज रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज इस युद्ध के बारे में देश के नाम संबोधन दिया है। इस संबोधन में उन्होंने कई बड़ी बातें कही।
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को अगले 3 दिन में एक साल पूरा हो जाएगा। पिछले साल 24 फरवरी को इस युद्ध की शुरुआत हुई थी। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रूस की आर्मी ने यूक्रेन को चारों तरफ से घेर लिया था और घुसपैठ करते हुए हमला कर दिया था। रूस का लक्ष्य जल्द से जल्द यूक्रेन पर कब्ज़ा करना था, पर एक साल से चले रहे इस युद्ध में अब तक रूस को वो करने में कामयाबी नहीं मिली है जो उसका लक्ष्य था। हालांकि लगातार चल रहे इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में अब तक भारी तबाही मच चुकी है। जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। बड़ी तादाद में लोगों को यूक्रेन छोड़कर जाना पड़ा। पर सभी मुश्किलों के बावजूद यूक्रेन अभी तक युद्ध में डटा हुआ है। ऐसे में इस युद्ध को एक साल पूरा होने से पहले आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने देश के नाम संबोधन दिया है।
जारी रहेगी यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई
व्लादिमीर पुतिन ने रूस की राजधानी मॉस्को (Moscow) में स्थित देश के संसद भवन में अपना संबोधन पेश किया। यह संबोधन संसद के दोनों सदनों के सदस्यों, मिलिट्री कमांडर्स और सैनिकों की मौजूदगी में पेश किया गया। पुतिन ने इस संबोधन में कहा कि रूस की यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। इसके लिए सिस्टमैटिक ढंग से रुसी आर्मी अपनी कार्यवाही करती रहेगी।
यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल होने से पहले अचानक कीव पहुंचे अमरीकी राष्ट्रपति बाइडन, जानिए क्या है वजह
वेस्ट पर जमकर साधा निशाना
पुतिन ने अपने संबोधन में वेस्ट देशों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अमरीका समस्त सभी वेस्ट देशों की इस युद्ध में यूक्रेन की मदद को एक गैर-ज़िम्मेदाराना कदम बताया। पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि वेस्ट ने इस पूरे मामले में आग में घी डालने जैसा काम करते हुए इसे और ज़्यादा गंभीर बनाया है। इसके साथ ही पुतिन ने यह भी कहा कि वेस्ट अपने देश की समस्याओं और विवादों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस युद्ध में यूक्रेन का साथ दे रहा है। पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ इस जंग को एक लोकल विवाद बताया और वेस्ट को इसे एक ग्लोबल विवाद बनाने के लिए ज़िम्मेदार ठहराया।
यह भी पढ़ें- सऊदी अरब में 800 अरब डॉलर्स के मेगा प्रोजेक्ट Mukaab की हुई घोषणा; वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है स्पेशल..