Vladimir Putin's Choce For US President Elections: अमेरिका में इसी साल साष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया कि वह इस चुनाव में किसे जीतते देखना चाहते हैं।
भारत (India) में इस साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और दुनियाभर की नज़रें भारत के लोकसभा चुनाव पर रहेंगी। पर इस साल एक और देश में चुनाव होने वाले हैं जिसपर सबकी नज़रें रहेंगी। हम अमेरिका (United States Of America) की बात कर रहे हैं। अमेरिका में इस साल ही राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। अमेरिका में 5 नवंबर को चुनाव होंगे। इस समय जो बाइडन (Joe BIden) देश के राष्ट्रपति हैं, पर आगामी चुनाव में उन्हें डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से कड़ी टक्कर मिलेगी। चुनाव में इन्हीं दोनों के बीच टक्कर होगी और सिर्फ अमेरिका की ही नहीं, बल्कि दुनियाभर की नज़रें इस पर रहेंगी कि अमेरिका के चुनाव में कौन बाज़ी मारता है। इसी बीच रूस (Rusia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने इस बारे में एक बड़ी बात कही है।
कौन बनना चाहिए अमेरिका का अगला राष्ट्रपति?
पुतिन ने दिया जवाब अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन बनना चाहिए, इस बारे में पूछे जाने पर पुतिन ने कहा कि वह चाहते हैं कि बाइडन एक बार फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
चौंकाने वाला जवाब
पुतिन का यह जवाब चौंकाने वाला है, क्योंकि बाइडन ने हमेशा से ही पुतिन और पुतिन की नीतियों का विरोध किया है। वहीं दूसरी तरफ जब ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति थे तब उनके और पुतिन के बीच अच्छे संबंध थे। ऐसे में पुतिन का अचानक से ट्रंप की जगह बाइडन को प्राथमिकता देना एक चौंका देने वाली बात है।
यह भी पढ़ें- बैंकॉक में प्रदूषण बना समस्या, सरकारी वर्कर्स के लिए वर्क फ्रॉम होम के निर्देश हुए जारी