विदेश

पुतिन का बड़ा दावा, रूस था युद्ध रोकने के लिए तैयार पर यूक्रेन नहीं हुआ राज़ी

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बारे में हाल ही में व्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा खुलासा किया है।

less than 1 minute read
putin_and_carlson.jpg
Vladimir Putin and Tucker Carlson

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 से चल रहे युद्ध को 2 साल पूरे होने वाले हैं। रूस केराष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर यह युद्ध शुरू हुआ था और अभी भी जारी है। पर क्या आपको पता है कि यह युद्ध रुक सकता था? जी हाँ, आपने सही पढ़ा। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने हाल ही में इस युद्ध के बारे में एक बड़ा और चौंका देने वाला खुलासा किया है।


रूस था युद्ध रोकने के लिए तैयार पर यूक्रेन नहीं हुआ राज़ी

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने हाल ही में अमेरिकी पत्रकार टकर कार्लसन (Tucker Carlson) को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में पुतिन ने कई बड़े खुलासे किए हैं। पुतिन के कई खुलासे चौंकाने वाले हैं। पर इनमें से एक खुलासा युद्ध को खत्म करने के बारे में एक बड़ी बात सामने आई है। पुतिन ने कार्लसन को बताया कि रूस युद्ध को रोकने के लिए तैयार था। पर यूक्रेन इसके लिए राज़ी नहीं हुआ और युद्ध को रोकने की बातचीत को अस्वीकार कर दिया।


हुआ है भारी नुकसान

रूस की सेना ने यूक्रेन में काफी कहर बरपाया है और इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। कई शहरों में भीषण तबाही मची है। साथ ही पर रूस और रुसी सेना को भी इस युद्ध की भारी कीमत चुकानी पड़ी है।

यह भी पढ़ें- रूस सिखाएगा इक्वाडोर को सबक, भारत को मिलेगा फायदा

Published on:
10 Feb 2024 11:19 am