भारत (India) और रूस (Russia) के बीच संबंध कितने मज़बूत हैं, यह बात जगजाहिर है। दोनों देशों के बीच अच्छी दोस्ती है और साथ ही दोनों देशों के लीडर्स में भी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों का फायदा अक्सर ही दोनों देशों को मिलता है। और अब एक बार फिर से ऐसा ही हुआ है। भारत को इसका फायदा मिला है। रूस ने इक्वाडोर (Ecuador) को सबक सिखाने का फैसला लिया है और इसका फायदा सीधे तौर पर भारत को मिलेगा।