विदेश

वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की का दावा – यूक्रेन पर नए हमले की तैयारी कर रहा है रूस, अमेरिका और अन्य देशों से मांगी मदद

Russia-Ukraine War: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की ने अमेरिका और अन्य देशों से मदद मांगी है। क्या है इसकी वजह? आइए नज़र डालते हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 10:45 AM IST
Volodymyr Zelenskyy
वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Photo - @ZelenskyyUa)

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को 57 महीने पूरे हो गए हैं। काफी कूटनीतिक प्रयासों के बावजूद यह युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रूस की तरफ से यूक्रेन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। यूक्रेन भी रूस के अहम सैन्य और ऊर्जा ठिकानों को निशाना बना रहा है। कुछ समय पहले यूक्रेनी सेना ने तीन दिन क्रीमिया ब्रिज पर भी हमले किए। इसी बीच अब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की ( Volodymyr Zelenskyy) ने रूस के नए हमलों के बारे में बड़ा दावा किया है।

यूक्रेन पर नए हमले की तैयारी कर रहा है रूस, ज़ेलेन्स्की ने मांगी अमेरिका और अन्य देशों से मदद

ज़ेलेन्स्की ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हमारे पास ऐसी खुफिया जानकारी है जिससे पता चलता है कि रूस, यूक्रेन पर नए हमले की तैयारी कर रहा है। कृपया मिसाइल हमले की चेतावनियों पर ध्यान दें और सुरक्षित रहें। यह ज़रूरी है कि अमेरिका (United States of America) और वो अन्य देश, जिन पर हमारे शहरों और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए एंटी-बैलिस्टिक इंटरसेप्टर की सप्लाई निर्भर करती है, वो भी इन चेतावनियों पर ध्यान दें। हमारे पास मौजूद हर पैट्रियट मिसाइल रूस के लिए एक करारा जवाब है। यह कूटनीति और इंसानी ज़िंदगी के प्रति रूस की अवहेलना पर एक प्रहार है। यह युद्ध सिर्फ इसलिए जारी है क्योंकि रूस को लगता है कि उसमें लोगों को मारने और सब कुछ तबाह करने की क्षमता है। इस युद्ध को हर हाल में रोका जाना चाहिए। रूस के इस युद्ध को रोका जाना ज़रोरोइ है। यूक्रेन की मदद की जानी चाहिए और लोगों की जान बचाई जानी चाहिए। यूक्रेन में पैट्रियट मिसाइलों की जरूरत है और हमें अमेरिका से जरूरी फैसले लिए जाने की पूरी उम्मीद है।"

क्या यूक्रेन में बनाया जाएगा पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम?

यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेन्स्की कई मौकों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को यूक्रेन में ही पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाने का प्रस्ताव दे चुके हैं। इस विषय में दोनों के बीच प्रोडक्शन लाइसेंस और कई अन्य विचारों पर बातचीत भी हुई है, जिससे रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को मदद मिल सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम एक ज़मीन आधारित एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम है। इससे आने वाली मिसाइलों को रोका जा सकता है। साथ ही इसे मिसाइल लॉन्चर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। रूस के हमलों के खिलाफ यूक्रेन की सुरक्षा के लिए ज़ेलेन्स्की ने इस हथियार की सप्लाई को ज़रूरी बताया है। इसके साथ ही वह इसके यूक्रेन में प्रोडक्शन पर भी जोर दे रहे हैं, जिससे इसकी कमी न हो। हालांकि ट्रंप की तरफ से अभी तक यूक्रेन में इसके प्रोडक्शन को ग्रीन सिग्नल नहीं दिया गया है।