24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / शेख हसीना ने बांग्लादेश वापसी के लिए तय की तारीख, ढाका वापसी के लिए मांगा सरकारी विमान

शेख हसीना ने बांग्लादेश वापसी के लिए तय की तारीख, ढाका वापसी के लिए मांगा सरकारी विमान

भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को अपने देश लौटने की इच्छा जताई है। उन्होंने बांग्लादेश सरकार से दिल्ली से ढाका तक विमान उपलब्ध कराने की मांग की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anand Shekhar

•

Updated: 24 Nov 2026, 9:35 AM IST

Sheikh Hasina

शेख हसीना (Photo - ANI)

Sheikh Hasina Bangladesh Return: अगस्त 2024 में सत्ता से हटाए जाने के बाद से भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को अपने देश लौटने की इच्छा जताई है। उन्होंने ढाका में अंतरिम सरकार से अनुरोध किया है कि दिल्ली से ढाका की उनकी यात्रा के लिए राष्ट्रीय विमानन कंपनी बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस का एक विमान उपलब्ध कराया जाए।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, शेख हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने मंगलवार को बताया कि यह पहली बार है जब शेख हसीना ने अपनी वापसी के लिए कोई तारीख तय की है। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि बांग्लादेश सरकार 16 दिसंबर को उन्हें दिल्ली से ढाका लाने के लिए एक सरकारी विमान का इंतजाम करे।

उसी विमान से लौटना चाहती हैं, जिससे वह आई थीं

शेख हसीना के प्रवक्ता के अनुसार 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना को एक बांग्लादेशी विमान से ही भारत लाया गया था। अब वह बांग्लादेश सरकार से अनुरोध कर रही हैं कि दिल्ली से ढाका तक उनकी हवाई यात्रा की व्यवस्था की जाए। प्रवक्ता ने कहा कि 16 दिसंबर को उनकी वापसी सुनिश्चित करना बांग्लादेश सरकार की जिम्मेदारी है। हालांकि, इस मांग पर बांग्लादेश सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के एक मंत्री ने रविवार को कहा कि अगर हसीना देश लौटती हैं, तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें वापस लाने के लिए विमान भेजने को लेकर भारत के साथ कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है।

पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए भी आवेदन किया था

शेख हसीना की वापसी की यह मांग ऐसे समय आई है, जब कुछ सप्ताह पहले उन्होंने नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन से नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने का अनुरोध किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन में उनके वकीलों ने 9 नवंबर को उनकी ओर से बांग्लादेश हाई कमीशन को पत्र लिखकर इन दस्तावेजों की मांग की थी। बांग्लादेश से भागने के बाद वहां के अधिकारियों ने उनका मौजूदा पासपोर्ट रद्द कर दिया था।

बांग्लादेश ने भारत से प्रत्यर्पण की मांग दोहराई

इस बीच, बांग्लादेश ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण के लिए भारत से अपनी मांग दोहराई है। ढाका का कहना है कि हसीना की वापसी दोनों देशों के बीच हुई प्रत्यर्पण संधि के तहत होनी चाहिए, न कि किसी स्वैच्छिक व्यवस्था के जरिए। वहीं, हसीना ने हाल के कई इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें घर लौटने के लिए किसी विदेशी ताकत के समर्थन की जरूरत नहीं है।

छात्र आंदोलन के बाद भारत आई थीं शेख हसीना

5 अगस्त 2024 को छात्रों के हिंसक आंदोलन के बीच शेख हसीना बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गईं थी। ये विरोध प्रदर्शन शुरुआत में सरकारी नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था के खिलाफ शुरू हुआ था, लेकिन बाद में एक बड़े आंदोलन में बदल गया, जिसमें हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के इस्तीफे की मांग की गई। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार, इस हिंसा में लगभग 1,400 लोगों की जान गई। उस समय शेख हसीना लगभग 15 वर्षों से सत्ता में थीं और कई बार प्रधानमंत्री रह चुकी थीं।