24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका का नया कदम, संबंधित शैडो बैंकिंग नेटवर्कों पर लगाए प्रतिबंध

ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका का नया कदम, संबंधित शैडो बैंकिंग नेटवर्कों पर लगाए प्रतिबंध

Iran-US Conflict: ईरान के खिलाफ अब अमेरिका ने नया कदम उठाया है। ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका ने बड़ी कार्रवाई की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 24 Nov 2026, 9:33 AM IST

Flags of Iran and US

ईरान और अमेरिका के राष्ट्रीय ध्वज (Representational Photo)

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच तनाव की स्थिति पहले जैसे ही बनी हुई है। एक-दूसरे की शर्तों पर सहमति नहीं बन पाने की वजह से दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो रहा है। समय-समय पर ईरान और अमेरिका एक-दूसरे के ठिकानों पर हमले कर रहे हैं। ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं कर रहा, बल्कि आर्थिक रूप से भी ईरान पर दबाव बढ़ा रहा है। इसी सिलसिले में अब अमेरिका ने एक नया कदम उठाया है।

ईरान से संबंधित शैडो बैंकिंग नेटवर्कों पर अमेरिका ने लगाए प्रतिबंध

अमेरिकी ट्रेज़री डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के ज़रिए जानकारी देते हुए लिखा, "अमेरिकी ट्रेज़री ने 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत ईरान के वैश्विक 'शैडो बैंकिंग' (अघोषित बैंकिंग) नेटवर्कों को बाधित करने के एक बड़े प्रयास के रूप में ईरान के दो दर्जन से ज़्यादा एक्सचेंज हाउसेज़, फ्रंट कंपनियों और प्रमुख अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। चूंकि ईरान की अर्थव्यवस्था कठोर आर्थिक प्रतिबंधों की मार झेल रही है और उसके तेल से होने वाली कमाई लगातार घट रही है, ऐसे में ईरानी शासन के 'शैडो बैंकिंग' नेटवर्क मददगार निर्यात से होने वाली घटती कमाई को वापस लाने में लगातार नाकाम रहे हैं। इसके बजाय वो ईरानी जनता के संसाधनों को चुराकर खुद को अमीर बनाने में लगे हुए हैं। ऐसे संसाधन जिन पर असल में ईरानी लोगों का ही हक है।"

ईरान पर आर्थिक दबाव क्यों बढ़ा रहा है अमेरिका?

ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाकर अमेरिका उसे अपनी शर्तों पर सहमत होने के लिए राज़ी करना चाहता है, जिससे न सिर्फ दोनों देशों के बीच युद्ध का स्थायी अंत हो सके, बल्कि अमेरिका की मांगें भी पूरी हो सके। इसी वजह से अमेरिका ने ईरान के तेल निर्यात, बैंकिंग और व्यापार पर पहले से लगाए गए कई तरह के प्रतिबंधों को युद्ध के दौरान और बढ़ा दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने 'मैक्सिमम प्रेशर' नीति के तहत ईरान पर आर्थिक प्रतिबंधों को बढ़ाया और ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों और विदेशी कंपनियों को भी प्रतिबंधों से चेताया। अमेरिका के आर्थिक प्रतिबंधों की वजह से ईरानी रियाल का मूल्य काफी गिर गया है, देश में मुद्रास्फीति बढ़ी है और विदेशी मुद्रा पहुंच काफी सीमित हो गई है। देश की अर्थव्यवस्था को भी झटका लगा है।