विदेश

Zimbabwe में WhatsApp के ग्रुप एडमिन को चुकाने होंगे 4200 रुपए

जिम्बाब्वे की सरकार ( Zimbabwe Government ) ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए नया नियम लागू किया है, जिसके तहत अब व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन को अपने ग्रुप को चलाने के लिए पोस्ट और टेलीकम्युनिकेशन रेगुरेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ जिम्बा ब्वे (POTRAZ) के साथ रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Nov 2024, 3:12 PM IST
Feature image

वाट्सऐप (WhatsApp) पर धड़ाधड़ ग्रुप बनाकर कोई भी एडमिन (Admin) बन सकता है। लेकिन जिम्बाब्बे (Zimbabwe) में अब एडमिन बनने के लिए शुल्क चुकाना होगा। जिम्बाब्वे सरकार (Zimbabwe Government) के नए नियमों के मुताबिक अब सभी वाट्सऐप ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर को यहां पोस्ट और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी के साथ रजिस्टर कराना होगा और ग्रुप चलाने के लिए लाइसेंस लेना होगा। लाइसेंस की कीमत कम से कम 50 डॉलर (करीब 4200 रुपए) है। साथ ही लाइसेंसिंग प्रक्रिया में ग्रुप एडमिन को पर्सनल जानकारी देनी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक नए वाट्सऐप रेगुलेशन का उद्देश्य गलत सूचना के प्रसार को रोकना है। सूचना मंत्री मोनिका मुत्सवांगवा ने कहा, लाइसेंसिंग से झूठी सूचना का सोर्स पता करने में मदद मिलेगी। दूसरी ओर आलोचकों का तर्क है कि इससे ऑनलाइन संवाद बाधित होगा और निजता के अधिकारों का उल्लंघन हो सकता है।

सूचना मंत्री ने बोली ये बात

जिम्बाब्वे की सूचना मंत्री मोनिका मुत्स्वांगवा ने लाइसेंसिंग के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि इस प्रक्रिया से झूठी सूचनाओं के स्रोत का पता लगाने में आसानी होगी। इस नियम के जरिए विभिन्न संगठनों जैसे चर्च,र्चव्यवसा यों और अन्य ग्रुप्स को भी नियंत्रित किया जा सकेगा, ताकि वे किसी भी प्रकार की अफवाह फैला ने से बचें। सरकार का कहना है कि इस कदम से राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और लोगों के निजी डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित होगी ।

Updated on:
10 Nov 2024, 3:12 PM IST
Published on: