विदेश

चीन, पाकिस्तान, भारत या बांग्लादेश…किस एशियाई देश पर है सबसे ज्यादा कर्ज़ 

Highest Debt Country: सिर्फ कर्ज के मामले में चीन सबसे ज्यादा कर्जदार देश में शामिल है चीन पर 14692 बिलियन डॉलर का कर्ज है। लेकिन चीन की मजबूत अर्थव्यवस्था और जबरदस्त जीडीपी के अनुपात के मुकाबले यह कर्ज बेहद कम है।
2 min read
Jan 28, 2025
Which countries in the world have the most debt?
Representative Image

Highest Debt Country: दुनिया का हर देश चाहे वो अमेरिका जैसा सुपरपॉवर हो या फिर सूडान, यमन जैसा लाचार…हर देश पर भारी-भरकम कर्ज है। अमेरिका, चीन (China) जैसे बड़े-बड़े देश भी अरबों-खरबों रुपए के कर्ज से लदे हुए हैं, हैरानी की बात तो ये है कि ये वो देश हैं, जो दूसरे देशों की भारी-भरकम कर्ज देते हैं। हम यहां पर बात एशिया महाद्वीप (Asia) की कर रहे हैं, जिसमें चीन और भारत जैसे मजबूत अर्थव्यवस्था वाले देश स्थित हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आखिर किस एशियाई देश के पास सबसे ज्यादा कर्ज है।

वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की रिपोर्ट के मुताबिक एशियाई देशों में सबसे ज्यादा कर्ज जापान (Japan) पर है। जापान पर 9.087 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है। ये जापान की जीडीपी के अनुपात में 237% है। जापान का कर्ज़ उसकी जीडीपी के मुकाबले सबसे ज्यादा है, जो इसे दुनिया में सबसे अधिक कर्ज़दार देशों में शामिल करता है।

हालांकि सिर्फ कर्ज के मामले में चीन (Debt on China) सबसे ज्यादा कर्जदार देश में शामिल है चीन पर 14692 बिलियन डॉलर का कर्ज है। जो जापान से भी ज्यादा है लेकिन चीन की मजबूत अर्थव्यवस्था और जबरदस्त जीडीपी के अनुपात के मुकाबले यह कर्ज जापान की तुलना में कम है।

तीसरे नंबर पर भारत

इसके बाद तीसरे नंबर पर भारत (Debt on India) आता है भारत पर 3057 बिलियन डॉलर का कर्ज है। भारत की जीडीपी के अनुपात में ये कर्ज़ 60% है। जो इसे मध्यम कर्ज़ अनुपात वाले देशों में रखता है। फिर चौथे नंबर पर सबसे ज्यादा कर्जदार देश में सिंगापुर ( Singapore) आता है। सिंगापुर पर 1.7 ट्रिलियन डॉलर कर्ज है। सिंगापुर की जीडीपी के अनुपात में ये कर्ज़ 126% है। इसलिए ये उच्च कर्ज़ अनुपात वाले देशों में शामिल है।

बांग्लादेश पर कितना कर्ज है

पांचवें नंबर पर सबसे कर्जदार देशों में बांग्लादेश (Bangladesh) है। इसका विदेशी कर्ज़ जून 2024 में 103.8 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया था। बांग्लादेश का सबसे बड़ा कर्ज़दाता देश जापान हैं। जापान ने बांग्लादेश को 15.2 बिलियन डॉलर का कर्ज़ दिया है। वहीं, रूस बांग्लादेश का तीसरा सबसे बड़ा कर्ज़दाता देश है। रूस ने बांग्लादेश को 9 बिलियन डॉलर का कर्ज़ दिया है।

छठे नंबर पर सबसे ज्यादा कर्जदार एशियाई देशों में श्रीलंका (Sri Lanka) है। सितंबर 2024 में श्रीलंका पर करीब 96.5 बिलियन डॉलर का कर्ज़ था। यह कर्ज़, श्रीलंका के कुल सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का काफ़ी हिस्सा है. श्रीलंका पर कर्ज़ चुकाने का बोझ है। जिससे देश की आर्थिक स्थिति और बिगड़ रही है। बता दें कि श्रीलंका को सबसे ज्यादा कर्ज़ चीन, भारत, जापान, IMF और एशियाई विकास बैंक देते हैं।

पाकिस्तान का कौन सा नंबर

सातवें नंबर पर नेपाल (Nepal) सबसे ज्यादा कर्जदार एशियाई देश है। जुलाई 2024 में नेपाल का कुल कर्ज़ 34.436 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। इसके बाद आठवें नंबर पर पाकिस्तान है। वही छठे नंबर पर पाकिस्तान (Debt on Pakistan) है। पाकिस्तान के सिर पर 26.02 बिलियन डॉलर का कर्ज है। पाकिस्तान की मौजूदा आर्थिक स्थिति गंभीर है, लेकिन कुल कर्ज़ के मामले में यह अन्य देशों की तुलना में कम है। वहीं नौवें स्थान पर एशियाई देशों में भूटान कर्जदार देश में है। इस पर लगभग 2.33 बिलियन डॉलर कर्ज है जो इसकी जीडीपी के अनुपात में 110% है।

   

Updated on:
28 Jan 2025 07:35 am
Published on:
28 Jan 2025 07:35 am