Ban on Countries: अमेरिका, कनाडा समेत कई देशों ने रूस, ईरान और उत्तर कोरिया सहित कई देशों पर तरह-तरह का प्रतिबंध लगाया हुआ है, इन्हें क्यों और किस पर लगाया है, ये हम आपको बता रहे हैं।
Ban on Countries: वर्तमान में कई देश प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं। ये प्रतिबंध कई कारणों से लगाए गए हैं। अधिकतर देशों पर प्रतिबंध अमेरिका (USA Ban) ने लगाया हुआ है। हालांकि ये प्रतिबंध अलग-अलग तरह के हैं। वहीं कुछ ऐसे बड़े देश हैं जो शक्तिशाली ही नहीं बल्कि व्यापारिक रूप से भी पूरी दुनिया के लिए बेहद अहम हैं। जैसे रूस (Russia) और ईरान। यहां पर उन देशों के बारे में बता रहे हैं जिन पर तरह-तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं और किस वजह से लगाए गए हैं।
1. आर्थिक प्रतिबंध- ईरान और उत्तर कोरिया (North Korea) पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। इसके अनुसार उस देश पर व्यापार, वित्तीय लेन-देन, या संसाधनों की आपूर्ति पर रोक लगाई जाती है। ईरान पर परमाणु कार्यक्रम के चलते अमेरिका ने आर्थिक प्रतिबंध (USA Ban on Iran and North Korea) लगाया हुआ है और उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों के परीक्षण और मानवाधिकार हनन के चलते प्रतिबंध लगा हुआ है।
2- राजनीतिक प्रतिबंध: म्यांमार और रूस जैसे देशों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। अमेरिका और यूरोपीय संघ ने म्यांमार में सैन्य शासन और मानवाधिकारों के उल्लंघन के चलते बैन लगाया हुआ है। वहीं रूस पर 2014 में क्रीमिया पर कब्जे और 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के चलते अमेरिका समेत कई देशों ने आर्थिक और कूटनीतिक प्रतिबंध लगाए हुए हैं।
3. मानवाधिकार हनन को लेकर प्रतिबंध- चीन के शिनजियांग क्षेत्र में उइगर मुस्लिमों (Uyghur Muslims) के उत्पीड़न के चलते कुछ देशों ने व्यापारिक प्रतिबंध लगाए हुए हैं। इसके अलावा सूडान में दारफुर संकट के दौरान मानवाधिकार हनन के कारण प्रतिबंध लगा हुआ है।
4. आतंकवाद या हिंसा के समर्थन में प्रतिबंध: ये प्रतिबंध तब लगाया जाता है जब किसी देश पर आतंकवाद का समर्थन या हिंसा फैलाने का आरोप होता है। ऐसे देशों में अफगानिस्तान और सीरिया शामिल है। अफगानिस्तान में तालिबान शासन पर आतंकवादी संगठनों को संरक्षण देने के आरोप में अमेरिका समेत कई देशों ने प्रतिबंध लगाया हुआ है वहीं सीरिया में बशर अल-असद की सरकार पर गृह युद्ध और रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के कारण प्रतिबंध लगाए गए थे। सीरिया में अब बशर अल असद सीरिया को छोड़कर रूस भाग गए हैं।
5- पर्यावरण संबंधी प्रतिबंध: इस तरह का प्रतिबंध भी उन देशों पर लगाया जाता है जो पर्यावरण परमाणु सुरक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करते हैं। इनमें उत्तर कोरिया पर परमाणु परीक्षणों के चलते लगाया गया है और ईरान पर परमाणु डील के उल्लंघन के चलते बैन लगाया गया है।
इतने देशों के प्रतिबंध लगने से ईरान, उत्तर कोरिया जैसे देशों की अर्थव्यवस्था कमजोर हो गई है, क्योंकि अमेरिका मे CAATSA के तहत इन देशों में प्रतिबंध लगाए हैं। इसमें आर्थिक प्रतिबंधों ने सबसे ज्यादा स्थिति खराब की है। बैन लगाए हुए देशों के वैश्विक स्तर पर कूटनीतिक संबंध खराब हुए हैं। इसके अलावा देशों को महंगाई का सामना भी करना पड़ रहा है।