विदेश

‘हाफिज सईद ऐसे कौन से अंडे देता है, जिस वजह से हमने उसे पाल रखा है’

भारत के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने से पहले पाक के संयुक्त संसद सत्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आतंकी संगठनों पर कोई कार्रवाई न करने के मामले में बुरी तरह घिर गए।
less than 1 minute read
Feature image

भारत के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने से पहले पाक के संयुक्त संसद सत्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आतंकी संगठनों पर कोई कार्रवाई न करने के मामले में बुरी तरह घिर गए। उन्हीं की पार्टी के एक सांसद ने हाफिज सर्इद जैसों को संरक्षण देने पर सवाल उठाए।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के सांसद राणा मोहम्मद अफजल ने पूछा कि हाफिज सईद और बाकी आतंकी संगठनों पर एक्शन क्यों नहीं लिया जाता? हाफिज सईद ऐसे कौन से अंडे देता है, जिस वजह से हमने उसे पाल रखा है।


पाक संसद में नवाज की पार्टी के ही सांसद ने उन्हें जमकर आड़े हाथ लिया और कहा कि हाफिज सईद और बाकी नॉन स्टेट एक्टर्स पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। एेसे माहौल में शरीफ को जवाब देते नहीं बना। हालांकि भारत के खिलाफ निंदा प्रस्ताव जरूर पारित कर दिया गया।


गौरतलब है कि भारतीय सेना ने हाल ही में पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर आतंकी कैम्पों को ध्वस्त कर दिया था आैर कर्इ आतंकवादी मार गिराए थे। हालांकि पाकिस्तान इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। दुनिया भर में आतंकवाद के मामले में अलग-थलग पड़ रहे पाकिस्तानी शासक अब अपने ही घर में घिरने लगे हैं।

Published on:
08 Oct 2016 08:21 am