विदेश

‘मुझे माफ कर दो मां ईरान…’ पोस्टर गर्ल बनी ‘स्मोकिंग गर्ल’ की असली पहचान उजागर, बताया- आखिर क्यों जलाई तानाशाह की फोटो?

अली खामेनेई के पोस्टर से सिगरेट सुलगाने वाली युवती, जिसे दुनिया 'मोर्टिशिया एडम्स' कह रही थी, उसकी असली पहचान अब सामने आ गई है। 25 वर्षीय यह युवती ईरान की रहने वाली है लेकिन फिलहाल कनाडा के ओंटेरियो में रहकर कट्टरपंथी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है।

2 min read
Jan 12, 2026
मोर्टिशिया एडम्स

ईरान की क्रांति में एक नई तस्वीर ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है - 'मुझे माफ कर दो, मां ईरान…'। यह वायरल वीडियो और फोटो है जिसमें एक युवती खुले बालों में अयातुल्लाह अली खामेनेई के पोस्टर को आग लगाकर उसकी लपटों से सिगरेट सुलगा रही है। यह न सिर्फ तानाशाही के खिलाफ बगावत है, बल्कि महिलाओं की स्वतंत्रता, हिजाब विरोध और व्यक्तिगत आजादी की खुली चुनौती भी बन चुकी है।

ये भी पढ़ें

ईरान की सड़कों पर ‘इंकलाब’! खमेनेई की जलती तस्वीर से महिला ने जलाई सिगरेट, इस एक फोटो ने पूरी दुनिया में मचाई खलबली

'स्मोकिंग गर्ल' की असली पहचान आई सामने

इस "स्मोकिंग गर्ल" या "पोस्टर गर्ल" की असली पहचान अब सामने आ गई है। वह मोर्टिशिया एडम्स (Morticia Addams) हैं, जो X (पूर्व ट्विटर) पर @melianouss हैंडल से सक्रिय हैं। 25 वर्षीय यह ईरानी मूल की युवती वर्तमान में कनाडा के रिचमंड हिल, ओंटेरियो में रहती हैं। वे खुद को रैडिकल फेमिनिस्ट बताती हैं और सोशल मीडिया पर मीम्स तथा राजनीतिक पोस्ट के जरिए अपनी आवाज बुलंद करती रहती हैं।

सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

मोर्टिशिया ने X पर भावुक पोस्ट किया: 'हर बार मैं सड़क पर थी। इस बार मैं नहीं हो पाई। मुझे माफ कर दो, मां ईरान।' यह पोस्ट उनकी मजबूरी बयां करती है। ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट और दमन के बीच वे वहां नहीं पहुंच सकीं, लेकिन उनका दिल उन क्रांतिकारियों के साथ है जो रिजीम की गोलियों का सामना कर रहे हैं। वीडियो कनाडा में ही शूट किया गया था।

खामेनेई को नहीं मानतीं सुप्रीम लीडर

न्यूज 18 से बातचीत में उन्होंने बताया, 'मैं अपने ईरानी दोस्तों को बताना चाहती थी कि दूर होने के बावजूद मेरा दिल और आत्मा उनके साथ है। मैं दुनिया का ध्यान ईरान की ओर खींचना चाहती थी, जहां युवा लड़के-लड़कियां रिजीम की गोलियां खा रहे हैं।' उन्होंने साफ कहा कि वे खामेनेई को सुप्रीम लीडर नहीं मानतीं। यह मेरे लिए अपमान है। वो ईरान का तानाशाह है। ईरान में ऐसा करना मौत की सजा वाला अपराध है।

संघर्षों से भरा है मोर्टिशिया का सफर

मोर्टिशिया का सफर संघर्षों से भरा रहा है। 2019 के विरोध प्रदर्शनों में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। हिजाब जैसे नियमों से तंग आकर उन्होंने विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा, पिता को धक्का दिया और उन्हें जेल ले गए। पैरोल पर रिहा होने के बाद वे तुर्की गईं और फिर कनाडा में शरण लीं।

अली खामेनेई की विदाई चाहते हैं हम

यह क्रांति अब सिर्फ जेन जेड की नहीं, बल्कि पूरे ईरान की है। मोर्टिशिया कहती हैं कि यह अब विरोध नहीं, पूरी क्रांति है। हम अली खामेनेई की विदाई चाहते हैं। उनका यह वीडियो दुनिया भर में वायरल हो चुका है। J.K. Rowling जैसी हस्तियां भी इसे शेयर कर रही हैं। खुले बाल, जलता पोस्टर और सिगरेट की आग — ये तीनों तत्व मिलकर ईरान के शासकों के अहम को चुनौती दे रहे हैं। महिलाएं हिजाब उतारकर, सिगरेट जलाकर और पोस्टर जलाकर अपनी आजादी की मांग कर रही हैं। यह छोटा सा कदम नहीं, बल्कि एक बड़ी ललकार है।

ये भी पढ़ें

500 प्रतिशत टैरिफ की धमकी के बाद भारत आएंगे ट्रंप! अमेरिकी राजदूत का बड़ा बयान

Published on:
12 Jan 2026 08:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर