विदेश

अमेरिका में बर्फीले तूफान ‘ब्लेयर’ ने मचाई तबाही, 6 करोड़ लोग प्रभावित, अब तक 5 की मौत

Winter storm Blair in USA: अमेरिका में बर्फीले तूफान ब्लेयर की वजह से अब तक 10 इंच तक बर्फबारी (Snowfall) दर्ज की गई है। लगभग 3 लाख घर अंधेरे में डूबे हुए हैं।

3 min read
अमेरिका में बर्फीले तूफान की तस्वीरें

Winter storm Blair in USA: अमेरिका में 10 साल बाद सबसे बर्फीले तूफान ने दस्तक दी है। उत्तरी ध्रुव से उठाने वाली ठंडी हवाओं के कारण बर्फीले तूफान ‘ब्लेयर’ ने कहर ढाया है, जो मध्य अटलांटिक क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। अमेरिका में इस तूफान से मध्य अमेरिका में 6 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। बाइडेन सरकार (Joe Biden) ने सात राज्यों में आपातकाल की घोषणा की है। तूफान के असर से देश के अलग-अलग हिस्सों में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार सुबह से मंगलवार रात तक लगभग 300 हादसे दर्ज किए गए। बीते मंगलवार को 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं, जिससे वेस्ट वर्जीनिया सहित कई स्थानों पर 8 से 10 इंच मोटी बर्फबारी (Snowfall in USA) हुई।

आलम ये है कि सडक़ें-घर और कारें बर्फ से ढकी हुई हैं। मध्य और पूर्वी अमेरिका में जमा देने वाली ठंड के कारण रेल और सडक़ सेवाएं बाधित हुई हैं। हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। देश में तूफान (Winter storm) से 1400 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ी, जबकि एक हजार देर से उड़ीं। सरकार ने रेस्क्यू टीमें बनाकर अलग-अलग राज्यों में तैनात कर दी हैं। लोगों को घरों के अंदर रहने को कहा गया है। सडक़ों से बर्फ हटाई जा रही है।

72 घंटे बर्फीली हवाएं चलने की संभावना

अमेरिका के जिन 7 राज्यों में आपातकाल (Emergency in USA Due to Winter Storm) घोषित किया, उनमें मैरीलैंड, वर्जीनिया, वेस्ट वर्जीनिया, कंसास, मिसौरी, केंटकी और अर्कांसस प्रमुख हैं। आमतौर पर गर्म रहने वाले राज्य फ्लोरिडा में भी भारी बर्फबारी हो रही है। कंसास और मिसौरी के लिए स्पेशल चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि इन शहरों में 8 इंच तक हिमपात हो सकता है। 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बफीर्ली हवाएं चल सकती हैं।

बर्फीले तूफान से अमेरिका का हाल-बेहाल

1-मिसौरी के हाईवे-29 पर 50 मील की दूरी में 600 गाडिय़ां फंसी हैं, जबकि 285 हादसे दर्ज हुए हैं।

2-पूर्वी अमरीका में तीन लाख से ज्यादा लोग बिना बिजली अंधेरे में।

3-घरों और दफ्तरों में ऊर्जा की मांग बढऩे से तेल की कीमतें 12 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

4-तूफान से 1400 उड़ानें रद्द तथा एक हजार से ज्यादा देरी से उड़ीं।

अमेरिका में शीतकालीन तूफान से मौतें

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंसास के विचिटा में तूफान के कारण एक स्ङ्क अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे लुढक़ गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। एक अन्य घटना में पिकअप ट्रक चालक की तब मौत हो गई, जब उसका वाहन बर्फ में फंस गया। वर्जीनिया के वेकफील्ड में 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। उसका ट्रक सडक़ पर फिसल गया और एक पेड़ से जा टकराया। इसके अलावा भी कई हादसे अब तक रिपोर्ट हो चुके हैं।

ट्रेन और फ्लाइट कैंसिल

तूफान को देखते हुए शिकागो से न्यूयॉर्क और सेंट लुइस जाने वाली फ्लाइट्स और ट्रेन कैंसिल हो गई हैँ। केंटकी राज्य के कुछ इलाकों में 10 इंच से ज्यादा बर्फबारी होने से नया रिकॉर्ड बना है। मौसम वैज्ञानिकों ने अमेरिका के 2 तिहाई हिस्से में भीषण जानलेवा ठंड पडऩे की चेतावनी दी है। टेम्परेचर स्टैंडर्ड लेवल से 7 से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर सकता है। रविवार को शिकागो का तापमान माइनस 7 से 10 सेल्सियस रहा। कनाडा बॉर्डर के पास मिनेसोटा के इंटरनेशनल फॉल्स में तापमान माइनस 11 डिग्री रहा। मैरीलैंड के एनापोलिस के आसपास 8 से 12 इंच तक बर्फबारी हो सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर