विदेश

सांप का काटना, गिरते दांत…क्या आपको भी दिखाई देते हैं ऐसे सपने

Nightmare: दांतों का गिरना और सांप दिखना या सांप का काटना एक कॉमन सपना बन चुका है, अगर आप भी इस तरह के सपनों से परेशान हैं तो आपको ये रिपोर्ट जरूर देखनी चाहिए।

2 min read
Snake

Nightmare: क्या आपने सोते वक्त अपने सपने में गिरते हुए दांतों को देखा है या फिर सांप देखा है। आपमें से कई लोगों ने सोते वक्त इस तरह के अक्सर अजीबो-गरीब सपने देखे होंगे, कभी-कभी ये इतने डरावने होते हैं कि आंख खुलने के बाद भी आप यकीन नहीं कर पाते हैं कि ये एक सपना था। कभी-कभी ऐसे सपने कई बार भी आ जाते हैं, जिसके बाद आप सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर ऐसे सपने के बार-बार आने का क्या मतलब है। वहीं कुछ ऐसे सपने होते हैं जो बहुत कॉमन होते हैं।

दरअसल वर्ल़्ड ऑफ स्टैटिक्स ने एक रिपोर्ट निकाली है, जिसमें अहेरेफ़्स और ड्रीम मूड्स की रिसर्च के आधार पर ये बताया गया है कि कौन से रात के सपने पूरी दुनिया में देखे जाते हैं। साथ ही ये बताया गया है कि कोई सपना एक से  ज्यादा कितने देशों के लोगों को भी आता है।हैरानी की बात ये है कि इसमें सबसे कॉमन सपना दांतों को गिरना भी है। 

भारत में क्या है सबसे कॉमन सपना?

भारत में सबसे कॉमन सपने के बारे में बताएं तो सांपों का दिखना या सांपों का काटना सबसे ज्यादा लोगों को दिखाई देता है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रिया, ब्राजील और मिस्र जैसे देशों में भी लोग रात में अक्सर ये सपना देखते हैं। वहीं पाकिस्तान, श्रीलंका जैसे देशों में मौत का सपना बहुत कॉमन है। वहीं दातों का गिरना सबसे ज्यादा 11 देशों के लोगों को आता है।

Also Read
View All

अगली खबर