विदेश

दुनिया में पहली बार बच्चों से ज्यादा हुई बुजुर्गों की आबादी, कम हो रही जन्मदर

World Population Update: विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी बड़ी वजह दुनिया भर में जन्म दर में तेजी से गिरावट और लोगों की बढ़ती औसत आयु है।
2 min read
Sep 06, 2026
World Population Demographic Change
जनसांख्यिकीय बदलाव: कम हो रही जन्मदर, दुनिया की आबादी में आएगा बढ़ा परिवर्तन (सोर्स: AI जनरेटेड इमेज)

World Population Demographic Change:दुनिया की आबादी में एक बड़ा जनसांख्यिकीय बदलाव देखने को मिल रहा है। मानव इतिहास में पहली बार दुनिया में बुजुर्गों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ी है। अमरीकी जनगणना ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 तक 65 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों की आबादी में हिस्सेदारी 10.5% हो गई है,जबकि 5 साल तक के बच्चों की आबादी में हिस्सेदारी 10% से नीचे रह गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी बड़ी वजह दुनिया भर में जन्म दर में तेजी से गिरावट और लोगों की बढ़ती औसत आयु है। ऐसे में बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ने से कई देशों की पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा दबाव पड़ सकता है।

कम जन्म दर वाले देशों की आबादी बढ़ी

रिपोर्ट के मुताबिक, अब दुनिया की करीब 71% आबादी ऐसे देशों में रहती है, जहां प्रति महिला औसतन 2.1 या उससे कम बच्चे पैदा हो रहे हैं। 2.1 बच्चों की दर को आबादी को लंबे समय तक स्थिर रखने के लिए जरूरी स्तर माना जाता है। 2013 में दुनिया की सिर्फ 43% आबादी ऐसे देशों में रहती थी। चीन, भारत, बांग्लादेश, मैक्सिको और वियतनाम जैसे दुनिया के पांच सबसे अधिक आबादी वाले देशों में भी जन्म दर मानक से नीचे पहुंच चुकी है।

दुनिया की बढ़ती बुजुर्ग आबादी

आंकड़ा 2025 2060 (अनुमानित)
दुनिया की कुल आबादी 8.13 अरब 10.23 अरब
65 या अधिक उम्र की आबादी 85.2 करोड़ 2 अरब
134.7%- 65 साल या अधिक उम्र की आबादी में बढ़ोत्तरी

  • यानि हर 5 में से करीब 1 व्यक्ति 65 साल या उससे अधिक उम्र का होगा।

दुनिया की आबादी में बढ़ती उम्र की स्थिति

  • जापान दुनिया का सबसे बुजुर्ग समाज बन चुका है। वहां 30% से अधिक आबादी 65 वर्ष या उससे ऊपर की है।
  • चीन की आबादी पिछले लगातार चार वर्षों से सिकुड़ रही है। वर्तमान में यहां जन्म दर इतिहास के सबसे निचले स्तर (लगभग 5.6 जन्म प्रति 1,000 व्यक्ति) पर पहुंच चुकी है।
  • अमरीका इस समय यह दुनिया का 48वां सबसे बुजुर्ग देश है। वहां की करीब 18.9% आबादी 65 साल या उससे अधिक उम्र की है।
  • अफ्रीका अभी भी दुनिया का सबसे युवा महाद्वीप है, लेकिन वहां 65 या अधिक उम्र की आबादी 2025 के 6 करोड़ से बढ़कर 2060 तक 24.9 करोड़ हो सकती है।
  • एशिया में 65 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों की संख्या 2025 में 48.7 करोड़ से बढ़कर 2060 तक 1.24 अरब हो सकती है।
Published on:
06 Sept 2026 05:05 am