
World Toilet Day 2024 Date, History, Theme: पूरी दुनिया में 19 नवंबर को वर्ल्ड टॉयलेट डे 2024 (विश्व शौचालय दिवस) के रूप में मनाया जाता है। दुनियाभर के लिए ये बेहद खास दिन है। आज दुनियाभर में वर्ल्ड टॉयलेट डे मनाया जा रहा है जो शौचालय की उपयोगिता को निर्धारित करता है। शौचालय से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक करने के लिए विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है। भारत के अलावा विश्व में इसकी शुरुआत कब हुई चलिए जानते हैं इसके बारे में..
शौचालय या कहें कि टॉयलेट हर एक व्यक्ति, समाज और सेहत से जुड़ा हुआ मुद्दा है। आज के दिन को हर साल विश्व शौचालय दिवस (World Toilet Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बेहतर स्वच्छता और शौचालय की स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देना है जिससे बीमारियों की रोकथाम हो सके। इसके तहत सिर्फ खुले में शौचालय के रोकथाम जैसे मुद्दे ही नहीं आते बल्कि इसमें कई सारे अन्य उद्देश्य भी शामिल हैं।
वर्ल्ड टॉयलेट डे 2024 की थीम क्या है और इस दिन को दुनियाभर में क्यों मनाया जाता है? विश्व शौचालय दिवस की थीम हर साल बदलती रहती है जो इस बार 2024 में भी बदलाव किया गया है। इस बार की थीम है- “शौचालय – शांति के लिए एक स्थान (Toilets – A Place for Peace)”। इस वर्ष की थीम इस बात पर जोर देती है कि संघर्ष, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाओं के कारण अरबों लोगों को स्वच्छता के लिए बढ़ते खतरों का सामना करना पड़ रहा है।
वर्ल्ड टॉयलेट डे की शुरुआत 2001 में, सिंगापुर में जैक सिम की ओर से की गई है। तभी से वर्ल्ड टॉयलेट डे हर साल 19 नवंबर को मनाया जाता है। इस NGO को 2007 में सस्टेनेबल सेनिटेशन एलायंस से समर्थन प्राप्त किया। फिर संयुक्त राष्ट्र (UN) की ओर से पानी और स्वच्छता के अधिकार को मौलिक मानव अधिकार के रूप में स्वीकार करने के बाद, इस दिन को साल 2010 में विश्व शौचालय दिवस के रूप में व्यापक रूप से मान्यता मिली और तब से पूरा विश्व इस दिन को मनाने लगा। भारत में यह शौचालय दिवस की शुरुआत 2001 में आज 19 नवंबर के दिन ही की गई थी।