विदेश

तेल के लिए दुनियाभर में ‘जंग’! इन 10 देशों के पास सबसे बड़े भंडार

Top 10 Countries' Oil Reserve: क्या आपको पता हैं कि दुनिया में किस देश के पास तेल के सबसे बड़े भंडार हैं? आइए टॉप 10 लिस्ट पर नज़र डालते हैं।

3 min read
Jan 16, 2026
Oil barrels (Representational Photo)

कच्चा तेल दुनियाभर के सभी देशों के लिए अहम है। हालांकि सभी देशों में तेल के भंडार नहीं पाए जाते। ऐसे में ज़रूरतमंद देश उन देशों से तेल खरीदते हैं जहाँ तेल के भंडार पाए जाते हैं। हालांकि सभी देशों में तेल की एक जैसी मात्रा नहीं होती है। तेल के भंडारों पर आधिपत्य के लिए दुनियाभर के कई देशों में होड़ चल रही है और ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इन देशों में तेल के लिए 'जंग' चल रही है। कुछ देशों में तेल के बड़े भंडार पाए जाते हैं, तो कई देशों में ज़्यादा तेल नहीं पाया जाता। लेकिन क्या आपको पता हैं कि दुनिया में किस देश के पास तेल के सबसे बड़े भंडार हैं? आइए टॉप 10 लिस्ट पर नज़र डालते हैं।

(1) वेनेज़ुएला

वेनेज़ुएला (Venezuela) के पास तेल का सबसे बड़ा भंडार है। विश्व ऊर्जा सांख्यिकीय विश्लेषण - ब्रिटिश पेट्रोलियम, अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (ईआईए) और तेल एवं गैस पत्रिका के आंकड़ों के अनुसार 2025 में वेनेज़ुएला के पास तेल के 303,008,000,000 बैरेल थे और दुनिया में इसका शेयर 17.17% है।

(2) सऊदी अरब

सऊदी अरब (Saudi Arabia) के पास तेल का दूसरा सबसे बड़ा भंडार है। विश्व ऊर्जा सांख्यिकीय विश्लेषण - ब्रिटिश पेट्रोलियम, अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (ईआईए) और तेल एवं गैस पत्रिका के आंकड़ों के अनुसार 2025 में सऊदी अरब के पास तेल के 267,230,000,000 बैरेल थे और दुनिया में इसका शेयर 15.14% है।

(3) ईरान

ईरान (Iran) के पास तेल का तीसरा सबसे बड़ा भंडार है। विश्व ऊर्जा सांख्यिकीय विश्लेषण - ब्रिटिश पेट्रोलियम, अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (ईआईए) और तेल एवं गैस पत्रिका के आंकड़ों के अनुसार 2025 में ईरान के पास तेल के 208,600,000,000 बैरेल थे और दुनिया में इसका शेयर 11.82% है।

(4) कनाडा

कनाडा (Canada) के पास तेल का चौथा सबसे बड़ा भंडार है। विश्व ऊर्जा सांख्यिकीय विश्लेषण - ब्रिटिश पेट्रोलियम, अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (ईआईए) और तेल एवं गैस पत्रिका के आंकड़ों के अनुसार 2025 में कनाडा के पास तेल के 163,108,000,000 बैरेल थे और दुनिया में इसका शेयर 9.24% है।

(5) इराक

इराक (Iraq) के पास तेल का पांचवां सबसे बड़ा भंडार है। विश्व ऊर्जा सांख्यिकीय विश्लेषण - ब्रिटिश पेट्रोलियम, अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (ईआईए) और तेल एवं गैस पत्रिका के आंकड़ों के अनुसार 2025 में इराक के पास तेल के 145,019,000,000 बैरेल थे और दुनिया में इसका शेयर 8.22% है।

(6) संयुक्त अरब अमीरात

संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के पास तेल का छठा सबसे बड़ा भंडार है। विश्व ऊर्जा सांख्यिकीय विश्लेषण - ब्रिटिश पेट्रोलियम, अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (ईआईए) और तेल एवं गैस पत्रिका के आंकड़ों के अनुसार 2025 में संयुक्त अरब अमीरात के पास तेल के 113,000,000,000 बैरेल थे और दुनिया में इसका शेयर 6.40% है।

(7) कुवैत

कुवैत (Kuwait) के पास तेल का सातवां सबसे बड़ा भंडार है। विश्व ऊर्जा सांख्यिकीय विश्लेषण - ब्रिटिश पेट्रोलियम, अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (ईआईए) और तेल एवं गैस पत्रिका के आंकड़ों के अनुसार 2025 में कुवैत के पास तेल के 101,500,000,000 बैरेल थे और दुनिया में इसका शेयर 5.75% है।

(8) अमेरिका

अमेरिका (United States of America) के पास तेल का आठवां सबसे बड़ा भंडार है। विश्व ऊर्जा सांख्यिकीय विश्लेषण - ब्रिटिश पेट्रोलियम, अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (ईआईए) और तेल एवं गैस पत्रिका के आंकड़ों के अनुसार 2025 में अमेरिका के पास तेल के 83,729,430,000 बैरेल थे और दुनिया में इसका शेयर 4.74% है।

(9) रूस

रूस (Russia) के पास तेल का नौंवा सबसे बड़ा भंडार है। विश्व ऊर्जा सांख्यिकीय विश्लेषण - ब्रिटिश पेट्रोलियम, अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (ईआईए) और तेल एवं गैस पत्रिका के आंकड़ों के अनुसार 2025 में रूस के पास तेल के 80,000,000,000 बैरेल थे और दुनिया में इसका शेयर 4.53% है।

(10) लीबिया

लीबिया (Libya) के पास तेल का दसवां सबसे बड़ा भंडार है। विश्व ऊर्जा सांख्यिकीय विश्लेषण - ब्रिटिश पेट्रोलियम, अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (ईआईए) और तेल एवं गैस पत्रिका के आंकड़ों के अनुसार 2025 में लीबिया के पास तेल के 48,363,000,000 बैरेल थे और दुनिया में इसका शेयर 2.74% है।

Also Read
View All

अगली खबर