विदेश

दुनिया में पहली बार रोबोट को बनाया गया मंत्री, अल्बानिया ने रचा इतिहास

यूरोप में स्थित अल्बानिया देश ने दुनिया की पहली रोबोट मंत्री की नियुक्ती की है। इस रोबोट मंत्री का नाम दीएला है और इसे सार्वजनिक खरीद का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
2 min read
Sep 13, 2025
World's first robot minister appointed in Albania
अल्बानिया में दुनिया का पहली रोबोट मंत्री नियुक्त (फोटो- एक्स पोस्ट)

एआइ के दौर में आम नौकरियों पर भारी खतरा मंडरा रहा है, लेकिन अब यह खतरा सिर्फ आम पेशेवर नौकरियों पर ही नहीं बल्कि मंत्रियों की कुर्सियों पर भी मंडराने लगा है। दुनिया में पहली बार एक एआई संचालित रोबोट को किसी देश ने अपना मंत्री नियुक्त किया है। यूरोप में स्थित यह छोटा से देश अल्बानिया है, इसके प्रधानमंत्री एडी रामा ने अपनी नई कैबिनेट में एक डिजिटल बोट को मंत्री के रूप में शामिल किया है। इस रोबोट मंत्री का नाम दीएला है, जिसका मतलब सूरज होता है।

देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए रोबोट मंत्री बनाया

अल्बानिया देश की आबादी करीब 28 लाख है और यह देश 2030 तक यूरोपीय संघ में शामिल होना चाहता है। इसके लिए यूरोपीय संघ की शर्त है कि अल्बानिया को यह साबित करना होगा कि वह भ्रष्टाचार को रोकने में सक्षम है। लेकिन भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना किसी भी देश के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। इसी के चलते अल्बानिया के प्रधानमंत्री ने रोबोट मंत्री की नियुक्ती का यह नया और अनोखा विचार पेश किया और दुनिया की पहली रोबोट मंत्री दीएला को अपने मंत्रीमंडल में शामिल किया। दीएला को अल्बानिया का पब्लिक प्रोक्योरमेंट (सार्वजनिक खरीद) का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

जनवरी से ऑनलाइन पॉर्टल पर सेवाएं दे रही है दीएला

दीएला को जनवरी 2025 में ई-अल्बानिया प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया था। इसके बाद से वह पोर्टल पर ऑनलाइन लोगों को सरकारी सेवाओं में मदद कर रही है। इलेक्ट्रॉनिक स्टैम्प और वॉइस कमांड से दीएला ने नौकरशाही की लेटलतीफी कम करने में मदद की है। अब तक दीएला ने करीब 40,000 दस्तावेज जारी किए हैं। जिसके बाद अब उसे प्रोमोट कर के सरकारी मंत्रिमंडल में सार्वजनिक खरीद का मंत्री बना दिया गया है। पीएम रामा ने कहा, दीएला शारीरिक रूप से मौजूद नहीं है, लेकिन वह अल्बानिया को पब्लिक टेंडर में भ्रष्टाचार से 100 फीसदी मुक्त होने वाला पहला देश बनाने में मदद करेगी।

लोगों के मन में दीएला को लेकर सवाल

दीएला पारंपरिक अल्बानियाई कपड़े पहनती है और एक गुड़िया की जैसी दिखाई देती है। यह तेज़ और स्मार्ट कंप्यूटर प्रोग्राम आम नेताओं की तरह न तो रिश्वत लेता है और न ही इंसानों की तरह जल्दी थकता है, बल्कि यह बहुत तेजी से बहुत अधिक काम करने में सक्षम है। सार्वजनिक खरीद में घोटाले आम बात है, इसी के चलते जल्द ही टेंडर प्रक्रिया को पूरी तरह एआइ के हवाले कर दिया जाएगा। हालांकि सभी लोग इस एआई रोबोट मंत्री की नियुक्ती से खुश नहीं है। कुछ लोगों के सवाल है कि अगर यह कंप्यूटर सिस्टम पहले से ही भ्रष्ट हुआ तो क्या इससे संचालित रोबोट रह पाएगा। साथ ही लोगों का यह सवाल भी है कि, अगर डिएला से अगल कोई गलती हो जाए तो उसकी जिम्मेदारी बॉट की होगी या उसे बनाने वाली व्यक्ति इसके लिए जिम्मेदार होगा।

Updated on:
13 Sept 2025 12:44 pm
Published on:
13 Sept 2025 12:44 pm