विदेश

इस्लाम धर्म में एक से ज्यादा शादी करना है गुनाह, Zakir Naik के बयान से मचा बवाल

Zakir Naik : भारत के मोस्ट वांटेड विवादित इस्लामिक उपदेशक ज़ाकिर नाइक अब केवल भारत ही नहीं, पाकिस्तान के लिए भी विवादित हो गए हैं। उनके एक शर्मनाक बयान से लड़कियों में बहुत गुस्सा है।

2 min read
Oct 13, 2024
Zakir-Naik

Zakir Naik : विवादित इस्लामिक उपदेशक ज़ाकिर नाइक (Zakir Naik) इन दिनों सुर्खियों में हैं। भारत के मोस्ट वांटेड ज़ाकिर नाइक इन दिनों पाकिस्तान (zakir naik pakistan)में हैं, जहां वह अपने बयानों को लेकर घिरता जा रहा है। ज़ाकिर नाइक के अलग-अलग शहरों में दिए जा रहे बयान आलोचना का कारण है। खास तौर से महिलाओं पर ज़ाकिर के बयान से पाकिस्तानी औरतें नाराज़ हैं और भड़क गईं हैं। दरअसल, ज़ाकिर का एक और बयान अब पाकिस्तान में विवाद (controversial statements) की वजह बन चुका है, जिसमें उन्होंने गैर-शादीशुदा लड़कियों को बाज़ारू कह दिया है।

पब्लिक प्रॉपर्टी या बाज़ारू औरत ...

भारत के मोस्ट वांटेड इस्लामिक उपदेशक ज़ाकिर नाइक से एक कार्यक्रम में दसवीं क्लास की बच्ची ने सवाल किया था कि इस्लाम मर्दों को 4 शादी की इजाज़त क्यों देता है? इस पर ज़ाकिर नाइक ने कहा कि उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में एक से ज्यादा शादी करना गुनाह है। ये महिलाओं की हिफाजत के लिए है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुंवारी लड़कियों को लोग गलत नज़र से देखते हैं। उसने यहां तक कह दिया कि बिना मर्द के बाहर घूमने वाली औरतों को पब्लिक प्रॉपर्टी या बाज़ारू औरत की तरह देखा जाता है। ज़ाकिर के इस बयान पर यू ट्यूबर निमरा अहमद ने आम जनता से राय ली।

ज़ाकिर नाइक पर भड़की लड़की

ज़ाकिर नाइक के बयान पर निमरा से बात करते हुए पाकिस्तानी लड़कियों का गुस्सा फूट रहा है। निमरा से एक लड़की ने कहा कि बच्ची के सवाल पर जिस तरह का जवाब ज़ाकिर नाइक ने दिया, वो यह दिखाता है कि उन्हें चीज़ों की समझ बिल्कुल नहीं है, वो ये नहीं जानते हैं कि बच्चे से किस तरह बात की जाए।

ज़ाकिर नाइक फैलाते हैं नफरत

पाकिस्तान की एक और लड़की ने ज़ाकिर नाइक को करारा जवाब दिया और उनके बयान को शर्मनाक बताया। लड़की ने कहा कि उन्हें कम से कम अपने घर की लड़कियों और बहन बेटियों के बारे में सोचना चाहिए। कुछ बोलने के पहले सोच लेना चाहिए। पाकिस्तानी लड़कियों ने यहां तक कह दिया कि ज़ाकिर अमन के नाम पर गलत चीजों का प्रचार करते हैं और नफरत फैलाते हैं।

Also Read
View All

अगली खबर