7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dussehra 2024: अमेरिका में भी होगी रामलीला, रथ पर निकलेंगे ‘श्रीराम’, 40 फीट के रावण दहन में पहुंचेंगे हजारों प्रवासी भारतीय

Dussehra 2024 :विदेश में राम मंदिर, राम रथ, राम लीला और रावण दहन का धार्मिक माहौल, हजारों का मजमा और अनूठी वेला,अमेरिका के सिलिकॉन वैली में मनाए जानेवाले दशहरा महोत्सव के दौरान ऐसा ही कुछ खास नजारा होगा, जहां हजारों लोग जुटेंगे।

2 min read
Google source verification
San Francisco fremont Hindu temple

San Francisco fremont Hindu temple

Dussehra 2024: अमेरिका और विशेषकर कैलिफ़ोर्निया में रह रहे प्रवासी भारतीयों के लिए खुशखबरी है कि सिलिकॉन वैली ( Silicon Valley) में इस साल का दशहरा ( Dussehra)महोत्सव बहुत खास होने वाला है। व्हाइट हाउस के सलाहकार इंडो अमेरिकन कम्युनिटी के एनआरआई नेता और डेमो​क्रेटिक पार्टी के मुख्य रणनीतिकार डॉ.अजय जैन भुटोरिया (Ajay Jain Bhutoria) ने सीधे अमेरिका से बताया कि 19 अक्टूबर को होने वाले इस कार्यक्रम में 30,000 लोगों के जुटने की उम्मीद है। यहां 25 फीट के एआई अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति का उद्घाटन होगा और रावण दहन (Ravana Dahan)भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मौक पर डिस्को डांडिया आकर्षण का केंद्र रहेगा तो वहीं 25 इंडियन फूड बूथ होंगे और कास्टयूम, जेवर और आर्ट एंड क्राफ्ट की 150 स्टॉल लगेंगी। इस मौके पर कला, रंगोली, कैरम, शतरंज, गायन व नृत्य के माध्यम से मनोरंजन भी होगा।

आयोजन भारतीय संस्कृति और एकता का प्रतीक

उल्लेखनीय है कि पिछले साल इस दशहरा महोत्सव (Dussehra Festival 2024)में 30,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया था और इस वर्ष उससे भी बड़ा आयोजन होगा, जिसमें राम लीला और रथ यात्रा खास आकर्षण रहेंगे। भुटोरिया ने बताया कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति और एकता का प्रतीक है, जिसमें सभी प्रवासी भारतीय भक्त शामिल हो सकते हैं।

कार्यक्रम : एक नजर

स्थान: अलामेडा काउंटी फेयरग्राउंड, प्लिसटन, कैलिफ़ोर्निया
समय: दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक
मुख्य आकर्षण: 40 फीट का रावण, आतिशबाजी और डिस्को डांडिया।

सिलिकॉन वैली : एक नजर

सिलिकॉन वैली, अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य में स्थित है। यह सैन फ़्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र के दक्षिण में सांताक्लारा वैली में है। इसका क्षेत्रफल 1,850 वर्ग मील से ज़्यादा है। सिलिकॉन वैली, तकनीकी कंपनियों के लिए एक हब है। यहां एप्पल, फ़ेसबुक और गूगल जैसी बड़ी कंपनियां हैं।

अमेरिका में प्रवासी भारतीयों की तादाद

भारतीय अमेरिकी प्रवासियों की संख्या अनुमानतः चार मिलियन है, तथा संयुक्त राज्य अमेरिका में अप्रवासी-स्थापित सभी स्टार्ट-अप्स में से लगभग एक-तिहाई के संस्थापक भारतीय हैं। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के मुताबिक, साल 2023 में कैलिफ़ोर्निया में भारतीय व भारतीय अमेरिकी लोगों की संख्या करीब 9,25,000 है।
ध्यान रहे कि अमेरिका में रहने वाले भारतीयों की औसत आय देश के औसत से दोगुनी है। यूएस में रहने वाले भारतीयों का करीब आधा हिस्सा पांच राज्यों में रहता है। इन पांच राज्यों में कैलिफ़ोर्निया, टेक्सास, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और इलिनोइस शामिल हैं।

अजय भुटोरिया : एक नजर

प्रवासी भारतीय डॉ. अजय भुटोरिया अमरीका की डेमोक्रेटिक पार्टी के उप राष्ट्रीय वित्त अध्यक्ष हैं। वे एक सिलिकॉन वैली प्रौद्योगिकी कार्यकारी, सामुदायिक नेता, वक्ता और लेखक हैं जिन्हें उनके विशिष्ट काम के लिए जाना जाता है। वे छोटे व्यवसायों, शैक्षिक अवसरों, अप्रवासन मुद्दों और तकनीकी उन्नति के क्षेत्रों में दक्षिण एशियाई और एएपीआई समुदायों के विधिवेत्ता हैं।

ये भी पढ़ें: Mughal E Azam: 'मुग़ल-ए-आज़म' का 64 साल बाद भी जलवा बरकरार, Times Square का वीडियो वायरल, देखकर आपको भी अच्छा लगेगा

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के साथ गर्भपात के अधिकार पर होगा जनमत संग्रह