पूजा

आज सोमवार को शिव इन 7 राशियों पर होंगे मेहरबान, भर देंगे इनरे घर भंडार

न्याय पक्ष मजबूत होगा। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे। बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

2 min read
Apr 30, 2018
shivling
shivling

दोपहर बाद २.४७ से अगले दिन सूर्योदय तक तथा कुमार योग नामक शुभ योग दिन के २.४७ से है। करण: बव नामकरण प्रात: ६.२८ तक, इसके बाद बालव-कौलवादि करण रहेंगे। सिद्धि नामक नैसर्गिक शुभ योग प्रात: १०.२२ तक, इसके बाद व्यतिपात नामक नैसर्गिक अशुभ व बाधाकारक योग है।

मेष
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है। व्यापार-व्यवसाय में ठीक-ठीक अवसर प्राप्त हो सकेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। नया प्रस्ताव मिलेगा।

वृषभ
बिना विचार किए फैसले न लें। आजीविका के लिए यात्रा होगी। किसी भी कार्य में प्रमोद हानिकारक होगा।

मिथुन
पिता के साथ किसी बात को लेकर गृह क्लेश संभव है। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। उधार दिया पैसा मिलेगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी।

कर्क
नौकरी में तबादले के योग हैं। अधिकारी वर्ग सहयोग करेगा। परिवार, समाज में महत्व बढ़ेगा। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। ऋण लेना पड़ सकता है।

सिंह
धन लाभ होने से अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन में संताप हो सकता है। निर्णय लेने में दुविधा होगी, जिससे कार्य की गति प्रभावित होगी।

कन्या
दिनचार्य में बदलाव लाए और आलस त्यागे। नौकरी में दिन सुधारात्मक रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला
कार्यस्थल पर सहयोगियों से तालमेल स्थापित होगा। पारिवारिक चिंता एवं प्रतिस्पर्धा से चिंता बढ़ेगी। आत्मीयजनों के सहयोग से महत्वाकांक्षाएं फलीभूत होंगी।

वृश्चिक
अध्ययन में रुचि की कमी रहेगी। कान संबंधित रोग से मुक्त होंगे। अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्ंिचतता आवश्यक है।

धनु
न्याय पक्ष मजबूत होगा। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे। लापरवाही से काम न करें। बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

मकर
रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रोग मुक्त होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आरोग्य की ओर ध्यान देना आवश्यक है। नई योजनाएं बनेगी और क्रियान्वित होंगी।

कुम्भ
मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से संबंध प्रगाड़ होंगे। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी। व्ययों में कमी करें।

मीन
दिन की शुरुआत में स्वभाव गर्म रहेगा। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।

Published on:
30 Apr 2018 09:48 am