Hanumanji Mantra: हिंदू धर्म में कई देवी देवताओं की पूजा की जाती है, हर देवी देवता की विशेष पूजा के दिन भी निर्धारित हैं। ऐसे में आइये बताते हैं मंगलवार को किसकी पूजा का दिन है और हनुमानजी की पूजा किन मंत्रों से करनी चाहिए (Hanumanji Mantra Rashi Anusar)
Hanumanji Ki Puja: सनातन धर्म के अनुसार समय-समय पर एक ब्रह्म (ईश्वर) ने अलग-अलग कार्य से खुद को प्रकट किया है, जिसकी हम अलग-अलग नाम और श्रद्धा भाव से पूजा करते हैं। बहरहाल, हनुमानजी को भगवान शिव का अवतार माना जाता है और यह भी कहा जाता है कि भगवान राम के आदेशानुसार वो आज भी गुप्त रूप से धरती पर विराजते हैं और भक्तों की सहायता करते हैं। इनकी पूजा के लिए मंगलवार का दिन समर्पित है।
इस दिन नियम से पूजा और व्रत करने से जातक की आर्थिक तंगी, शारीरिक पीड़ा और मानसिक तनाव समाप्त हो जाते हैं। इसके अलावा मंगलवार मंगल ग्रह की पूजा का भी दिन है, जिसके आराध्य देव हनुमानजी ही हैं, इसलिए मंगलवार का दिन मंगल दोष और शनि दोष निवारण के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है।
मान्यता है इस दिन हनुमान जी की पूजा से करियर, कारोबार और व्यक्तिगत जीवन में सफलता मिलती है, हर हनुमानजी हर कष्ट और मनोकामना पूरी करते हैं। जैसे कि यह मान्यता है कि भगवान को जिस रूप में भजो उसी रूप में मिलते हैं, उसी तरह उनके मंत्र भी हैं, व्यक्ति जिस तरह के मंत्र जपता है, उसी तरह के फल मिलते हैं। यदि राशि अनुसार हनुमान जी की पूजा करें तो इसका प्रभाव और बढ़ जाता है (Hanumanji Mantra Rashi Anusar)
वाराणसी के पुरोहित पं. शिवम तिवारी के अनुसार हनुमान जी को समर्पित मंगलवार को बजरंगबली की पूजा करने और उनका व्रत रखने से धन-संपदा, सौभाग्य और सुख-शांति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा शनि दोष और मंगल ग्रह की बाधा को दूर होती है। संकट का निवारण होता है। आइये पढ़ें राशि अनुसार हनुमानजी के मंत्र और लाभ
मेष राशि मंत्र: ॐ धर्मानुजाय नमः
लाभ: इस मंत्र का जाप करने से शनि बाधा दूर होती है और सुख-समृद्धि आती है।
वृषभ राशि मंत्र: ॐ भीमाय नमः
लाभ: इस मंत्र के प्रभाव से साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है।
मिथुन राशि मंत्र: ॐ कपिराजाय नमः
लाभ: मंगल दोष के प्रभाव को कम करने के लिए यह मंत्र विशेष लाभकारी है।
कर्क राशि मंत्र: ॐ सुरेशाय नमः
लाभ: हनुमानजी के इस मंत्र का जाप करने से करियर में सफलता और घर में शांति बनी रहती है।
सिंह राशि मंत्र: ॐ सर्वज्ञाय नमः
लाभ: हनुमानजी का यह मंत्र जीवन में आ रही चुनौतियों को समाप्त करता है।
कन्या राशि मंत्र: ॐ अव्ययाय नमः
लाभ: इस मंत्र का जाप करने से कार्यक्षेत्र में उन्नति और सफलता प्राप्त होती है।
तुला राशि मंत्र: ॐ दिव्याय नमः
लाभ: इस मंत्र से जातक के जीवन में संतुलन और सौभाग्य बढ़ता है।
वृश्चिक राशि मंत्र: ॐ महारूपधराय नमः
लाभ: बजरंगबली की कृपा प्राप्त करने के लिए वृश्चिक राशि वालों के लिए यह मंत्र अत्यधिक प्रभावी है।
धनु राशि मंत्र: ॐ देवाय नमः
लाभ: धनु राशि वालों के लिए यह मंत्र अद्वितीय है।
मकर राशि मंत्र: ॐ पुण्याय नमः
लाभ: यह मंत्र जाप मनचाही इच्छाओं को पूर्ण करता है।
कुंभ राशि मंत्र: ॐ ब्रह्मण्याय नमः
लाभ: आर्थिक संकट को दूर करने के लिए यह मंत्र विशेष लाभकारी है।
मीन राशि मंत्र: ॐ रामदूताय नमः
लाभ: इस मंत्र जाप मीन राशि के जातक की हर मनोकामना पूर्ण करता है।
ये भी पढ़ेंःमां चंद्रघंटा के उपाय और पूजा विधि
1.मंगलवार की सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें।
2. पूजा स्थल पर हनुमान जी की मूर्ति या चित्र रखें।
3.हनुमान जी के लिए घी का दीपक जलाएं और श्रद्धा से उनकी पूजा करें।
4.अपनी राशि अनुसार दिए गए मंत्र का जाप कम से कम एक माला यानी 108 बार करें।
5. पूजा के अंत में एक चुटकी कुमकुम हनुमान जी के चरणों में अर्पित करें।