
Nirjala Ekadashi Upay: निर्जला एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस व्रत में जल दान, अन्न दान और गरीबों की सेवा करनी चाहिए। यह आत्मसंयम, आत्मशुद्धि धैर्य की परीक्षा का व्रत है। इसको सफलता पूर्वक पार करने पर मानसिक और आध्यात्मिक बल की प्राप्ति होती है।
इसलिए धार्मिक ग्रंथों में निर्जला एकादशी को सभी एकादशी में सर्वश्रेष्ठ बताया गया है, इस व्रत से सभी तरह के पाप का नाश होता है और मृत्यु के बाद व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। लेकिन राशि अनुसार निर्जला एकादशी उपाय से भगवान विष्णु आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं।
निर्जला एकादशी पर मेष राशि वालों को भगवान विष्णु को केसर मिला जल अर्पित कर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे मानसिक शांति और कार्यों में सफलता मिलती है।
आपकी राशि वृषभ है तो निर्जला एकादशी पर सफेद कपड़े पात्र व्यक्ति को दान करें। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
भीमसेनी एकादशी पर गरीब बच्चों में फल और मिठाइयां बांटें। साथ ही विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। इससे संतान सुख और शिक्षा में लाभ होगा।
निर्जला एकादशी पर चावल और दूध का दान करना चाहिए। साथ ही घर के उत्तर दिशा में दीपक जलाना चाहिए। इससे पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है।
सिंह राशि वालों को मान सम्मान की चाहत है तो उन्हें निर्जला एकादशी पर पीली वस्तुओं जैसे चने की दाल या हल्दी का दान करना चाहिए। इस दिन सिंह राशि वालों को सूर्य का ध्यान करना चाहिए और उनकी पूजा कर गुड़ का भोग लगाना चाहिए।
स्वास्थ्य और कर्ज की परेशानी पीछा नहीं छोड़ रही है तो इस निर्जला एकादशी पर दुर्वा घास और तुलसी पत्र से भगवान विष्णु का पूजन करें।
तुला राशि वालों को भीमसेनी एकादशी पर कपड़े और इत्र का दान करना चाहिए। भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा वैवाहिक जीवन में सुख प्रदान करता है।
वृश्चिक राशि वाले लाल वस्त्र में मसूर की दाल बांधकर मंदिर में दान करें। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे रोग-शत्रु नाश होगा।
ये भी पढ़ेंः
भीमसेनी एकादशी पर पीले फल जैसे आम, केला का दान करें और विष्णु मंदिर में दीपक जलाएं। भाग्य प्रबल होगा और यात्रा में सफलता मिलेगी।
मकर राशि वालों को निर्जली एकादशी पर तिल और काले कपड़े का दान करना बेहद शुभ होता है। इसके अलावा इस दिन शनि मंत्र का जाप करें। नौकरी और करियर में उन्नति होगी।
ये भी पढ़ेंः
कुंभ राशि वाले पांडव एकादशी पर नीले वस्त्र और चप्पल का दान करें। गरीबों में पानी और शरबत बांटे। इससे रोग और आर्थिक कष्ट दूर होंगे।
ये भी पढ़ेंः
मीन राशि वाले भीमसेनी एकादशी पर भगवान विष्णु को केले और नारियल चढ़ाएं। इससे पारिवारिक सुख और मानसिक शांति मिलेगी।