WWE

मिलिए 5 भारतीय और भारतीय मूल के रेसलरों से जिन्होंने WWE में लिया है भाग

मिलिए भारतीय और भारतीय मूल के 5 पहलवानों से जिन्होंने WWE में शिरकत कर भारत के चर्चे पूरी दुनिया में करे

2 min read
Jul 12, 2022
Veer Mahan

Indian WWE Wrestlers: डब्ल्यूडब्ल्यूई यानी कि वर्ल्ड रैसलिंग एंटरटेनमेंट, अगर आपका जन्म 90 के दशक में हुआ है तो आपने WWE जरूर देखा होगा। या कहीं ना कहीं आपकी इस शो से कुछ यादें जरूर जुड़ी हुई हुई होंगी या बचपन में आप इसे देखना जरूर पसंद करते होंगे। साथ ही यह भी हो सकता है कि यह आपके बचपन के एक फेवरेट शो में से एक रहा हो। आज इस आर्टिकल में हम आपको भारत और भारतीय मूल के ऐसे 5 रेसलर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने WWE में भाग लिया है

1) The Great Khali

दिलीप सिंह राणा जिन्हें डब्ल्यूडब्ल्यूई में द ग्रेट खली के नाम से जाना जाता था। वह भारत के पहले रेसलर्स थे जिन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई में भाग लिया। डब्ल्यूडब्ल्यूई में उन्होंने 2006 से लेकर 2017 तक शानदार खेल दिखाया और इसके बाद पंजाब में अपनी ही एक अलग रेसलिंग कंपनी चलाते हैं।

यह भी पढ़ें : जानिए किस WWE सुपरस्टार ने जीते हैं सबसे ज्यादा चैंपियनशिप टाइटल

2) Jinder Mahal

ग्रेट खली के बाद जिंदर महल डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारत की तरफ से भाग लेने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। हालांकि वह कनाडा में रहते हैं लेकिन वह भारतीय मूल के एक खिलाड़ी हैं। वह भारत के पंजाब से आते हैं।

3) Veer Mahan

वीर महान उर्फ रिंकू सिंह राजपूत इन दिनों डब्ल्यूडब्ल्यूई में कहर बरपा रहें है। वह भारत के उत्तरप्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले हैं। आने वाले समय में उन्हें WWE में पुश दिया जा सकता है।

4) Saurav Gurjar

भारतीय टीवी सीरियल महाभारत में भीम की भूमिका निभाने वाले सौरभ गुर्जर इन दिनों डब्ल्यूडब्ल्यूई एनएक्सटी (WWE NXT) में धमाल मचा रहे हैं। इसके अलावा वह किक बॉक्सिंग में गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुके हैं। साल 2018 में उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई से करार किया था।

5) Mahabali Shera

महाबली शेरा जिनका असली नाम अमनप्रीत सिंह रंधावा था। वह भारत के पंजाब से आते हैं। साल 2018 में उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई से करार किया था लेकिन वह आगे नहीं बढ़ सके, इसके अलावा उन्होंने साल 2011 में टोटल नॉनस्टॉप एक्शन (TNA) में भी हाथ आजमाया था।

Updated on:
17 Jul 2022 05:52 pm
Published on:
12 Jul 2022 04:43 pm
Also Read
View All