WWE

क्रिकेट नही बल्कि इस खेल के दीवाने भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान

Veer Mahan: डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारत का नाम बढ़ाने वाले रेसलर और पहलवान वीर महान उर्फ रिंकू सिंह क्रिकेट से ज्यादा इस खेल को पसंद करते हैं।

2 min read
Aug 29, 2022
Veer Mahan

Veer Mahan: WWE में धमाल मचाने वाले भारतीय सुपरस्टार वीर महान का इस समय WWE के मेन इवेंट और सेगमेंट में कम ही दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उनका पिछले हफ्ते RAW में एक रेसलर से मैच तो हुआ लेकिन वह RAW रोस्टर का नही था जिसे वीर ने मिनटों में धूल चटा दी थी। आपको बता दें कि वीर महान सोशल मीडिया के जरिए खास संदेश फैंस को देते रहते हैं। पिछले कुछ समय से Raw एपिसोड में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीर महान काफी एक्टिव रहते हैं। और अपने पसंदीदा खेल का वीडियो वीर महान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वीर जिस प्रकार से खेल का आनंद ले रहे हैं, मानों लगता है कि यह उनका फेवरेट खेल है। आइए आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं

क्रिकेट से ज्यादा ये खेल है पसंद:

ट्विटर पर वीर महान ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें वह गोल्फ खेलते हुए नजर आ रहे हैं जिसमें एक व्यक्ति उनकी दूसरी तरफ से वीडियो बना रहा है। वीडियो की शुरुआत हमेशा की तरह हर हर महादेव से वह करते हैं। और इसके बाद वह कहते हैं 'हर हर महादेव शिव शंभू काशी विश्वनाथ की जय' उसके बाद वह गोल्फ स्टिक से बॉल हिट कर देते हैं जो कि बहुत दूर जाकर गिरती है। इस वीडियो से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह क्रिकेट से ज्यादा गोल्फ खेलना पसंद करते हैं

यह भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार जो स्पीयर मारते हैं और कर देते है विरोधी रेसलर का काम तमाम

जानें कौन है Veer Mahan:

बता दें कि WWE में भारत के दिग्गज पहलवान वीर महान उर्फ रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के के रहने वाले हैं। वीर महान ने 4 अप्रैल 2022 को डब्ल्यूडब्ल्यूई में डेब्यू किया था, लेकिन शुरुआत में छोटे-मोटे मुकाबले मिलने के बाद, अब वह बिग स्टेज पर आ चुके हैं और बड़े-बड़े रेसलरों को चारों खाने चित कर रहे हैं। अभी हाल में ही RAW में पिता पुत्र की जोड़ी रे और डोमिनिक मिस्टीरियो की सफाई की थी।

यह भी पढ़ें: जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं WWE से रिटायर होने वाले विंस मैकमैहन

Updated on:
29 Aug 2022 10:49 pm
Published on:
29 Aug 2022 10:48 pm
Also Read
View All