
Vince McMahon
WWE, Vince McMahon: WWE के चेयरमैन और सीईओ विंस मैकमैहन ने WWE से रिटायर होने की घोषणा की है, उन्होंने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी है। बता दें कि 77 साल के विंस ने WWE को एक छोटी सी अमेरिकी कंपनी से आज दुनिया की दिग्गज कंपनियों के बीच ला खड़ा किया है। बता दें कि WWE की शुरुआत 1953 में हुई थी। गौरतलब है कि हाल में ही विंस मैकमैहन वॉल स्ट्रीट जनरल द्वारा एक खबर के प्रकाशित होने के बाद काफी चर्चा में आए थे।
इस खबर में दावा किया गया था कि उन्होंने कई महिलाओं के साथ अवैध संबंधों को लेकर उन्हें लाखों डॉलर दिए, जिससे उन्हें चुप कराया जा सके। हालांकि इस घटना के बाद WWE बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा था कि वह इस आरोपों के खिलाफ जांच करा रहे हैं। खैर हम आपको उनकी संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं
इतनी संपत्ति के मालिक है विंस मैकमैहन
मीडिया खबरों के मुताबिक विंस मैकमैहन की संपत्ति लगभग 2.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। जिसे रुपयों में आंका जाए तो यह 230 करोड़ रुपये के लगभग बैठती है। उनकी आय का मुख्य स्त्रोत WWE के शेयर स्टॉक है। बता दें कि उनके पास 28.7 मिलियन डब्ल्यूडब्ल्यूई के स्टॉक हैं। साथ ही बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में उनके पास 80 परसेंट वोटिंग पावर भी है।
यह भी पढ़ें : WWE इतिहास के 5 सबसे खतरनाक फिनिशिंग मूव
Vince McMahon networth, age, wife, children: साल 1972 में अपने पिता विंसेंट मैकमैहन के साथ WWE में शुरुआत करने वाले विंस मैकमैहन ने डब्ल्यूडब्ल्यूई के प्रसिद्धि में काफी बड़ी भूमिका निभाई है। वहीं विंस की उम्र अभी 77 साल की है और उनके दो बच्चे हैं जिनके नाम स्टेफनी मैकमैहन और शेन मैकमैहन है। स्टेफनी ने WWE रेसलर ट्रिपल एच से शादी की है।
यह भी पढ़ें : मिलिए 5 भारतीय और भारतीय मूल के रेसलरों से जिन्होंने WWE में लिया है भाग
Updated on:
23 Jul 2022, 11:00 PM IST
Published on:
23 Jul 2022, 10:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.