WWE

Veer Mahan जिसनें WWE में मचा दिया है कोहराम, क्या बनेंगे भारत के तीसरे WWE चैंपियन

डब्ल्यूडब्ल्यूई यानी कि वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) को विश्व के साथ-साथ भारत में भी खूब पसंद किया जाता है। WWE में इस समय रेसलर, भारत की शान उर्फ वीर महान धमाल मचा रहे हैं। जबसे उन्होंने WWE के Raw में डेब्यू किया है तब से लेकर हर मुकाबले में वह सनसनी मचा रहे हैं
2 min read
• •
Updated: 23 May 2022, 9:40 PM IST
veer_mahan.jpg
Veer Mahan in WWE

WWE: डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) में पिछले सोमवार को हुई मंडे नाइट रॉ (Monday Night Raw) में भारतीय रेसलर वीर महान उर्फ रिंकू सिंह (Veer Mahan) ने पाकिस्तानी मूल के रेसलर मुस्तफा अली (Mustafa Ali) को धूल चटाई थी। इससे पहले वह पिता-पुत्र की जोड़ी यानी कि रे और डोमिनिक मिस्टीरियो (Rey-Domnick Mysterio) पर भी वीर महान टूट पड़े थे।बता दें कि भारत वीर महान अपनी ताकत का लोहा लगातार WWE के रिंग में मनवा रहे है। अब तक वीर महान कई धुरंधरों को रिंग में मात दे चुके हैं, और WWE चैंपियनशिप (wwe championship) के लिए दावेदारी पेश कर रहें हैं

यह भी पढ़ें -4 WWE Superstar जिन्होंने Undertaker को दी है मात

4 अप्रैल 2022 को किया था डेब्यू

वीर महान उर्फ रिंकू सिंह डब्ल्यूडब्ल्यूई में डेब्यू करने से पहले अमेरिका में रहकर रेसलिंग के गुर सीख रहे थे। बता दें कि वीर महान ने 4 अप्रैल 2022 को डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) में कदम रखा। उन्होंने अपने पहले कुछ मुकाबलों में छोटे-मोटे रेसलरों को मिनटों में ही धूल चटा दी। लेकिन वह चर्चा में तब आए जब उन्होंने पिता पुत्र की जोड़ी रे और डोमिनिक पर टूट पड़े थे। साथ ही उन्होंने पिछले हफ्ते हुए मुकाबले में मुस्तफा अली को चारों खाने चित कर दिया है। इस जीत के बाद वह पूरे डब्ल्यूडब्ल्यूई को चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं। अब तो लगता है जो भी उनके रास्ते में आएगा, वह उड़ हुआ नजर आएगा।

बन सकते है भारतीय मूल के तीसरे WWE चैंपियन

बता दें कि डब्ल्यूडब्ल्यूई इतिहास (WWE Histroy) में अब तक भारत की तरफ से दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली (The Great Khali) और जिंदर महल (Jinder Mahal) ही डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप (WWE Championship) जीत चुके हैं। बता दें कि भारत में वीर महान की बढ़ती लोकप्रिया के कारण डब्ल्यूडब्ल्यूई उनका अच्छे तरीके से प्रयोग करना चाहती है। डब्ल्यूडब्ल्यूई के CEO विंस मैकमोहन (Vince Mcmahon) इस बात का संकेत दे पहले ही दे चुके हैं।

बता दें कि वीर महान के पिता उत्तर प्रदेश में एक ट्रक ड्राइवर है। बता दें कि वह बहुत गरीबी से निकलकर, इस मुकाम तक पहुंचे हैं और अब डब्ल्यूडब्ल्यूई में नाम कमा कर विश्व भर में भारत का नाम रोशन करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें -Asia Cup Hockey 2022: अब्दुल राणा के आखिरी मिनट में गोल की वजह से पाकिस्तान ने भारत के साथ ड्रा पर खत्म किया मुकाबला

Updated on:
23 May 2022, 9:40 PM IST
Published on: