3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup Hockey 2022: अब्दुल राणा के आखिरी मिनट में गोल की वजह से भारत ने पाकिस्तान के साथ ड्रा पर खत्म किया मुकाबला

हॉकी एशिया कप 2022 में भारत ने पाकिस्तान के साथ आज हुए मुकाबले को ड्रॉ पर खत्म किया। भारत की तरफ से कार्ति सेल्वम ने पहले क्वार्टर में गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई, लेकिन अंत में अब्दुल राणा के आखिरी मिनट में किए गए गोल की वजह से यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 23 May 2022, 7:43 PM IST

738.jpg

मैच के दौरान भारत और पाकिस्तान

Asia Cup Hockey 2022 India vs Pakistan: एशिया कप हॉकी 2022 में भारत का मुकाबला आज पाकिस्तान के साथ हुआ। पूल ए के इस मैच में पाकिस्तान के अब्दुल राणा के किए गए आखिरी मिनट में गोल की वजह से भारत को यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच हुए मैच में आखिरी क्वार्टर से पहले भारत ने 1-0 से बढ़त बनाई हुई थी। लेकिन अंतिम समय में पाकिस्तानी फॉरवर्ड खिलाड़ी अब्दुल राणा ने इस बढ़त को 1-1 से बराबर कर दिया और दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

यह भी पढ़ें -IPL 2022: आईपीएल में बना इतिहास, पहली बार लीग में लगे 1000 से ज्यादा छक्के

भारत की तरफ से कार्ति सेल्वम (Karti Selvam) ने एकमात्र गोल किया

जकार्ता में चल रहे इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के 20 वर्षीय कार्ति सेल्वम ने पहले क्वार्टर में एक गोल कर 1-0 की बढ़त बना दी थी। बता दें कि कार्ति सेल्वम आज अपना पहला ही मुकाबला खेल रहे थे और पाकिस्तान के खिलाफ भारत की तरफ से नेतृत्व करते हुए दिखाई दिए। इस डेब्यू कर रहें खिलाड़ी ने पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर भारत को बहुत ही जरूरी 1-0 की मैच में बढ़त दिला दी थी।

इसके बाद मैच में अगले दो क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। हालांकि, अंतिम और निर्णायक क्वार्टर में पेनल्टी कार्नर के जरिए अब्दुल राणा ने गोल किया और पाकिस्तान को बराबरी पर ला खड़ा किया। साथ ही यह मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। बीरेंद्र लाकड़ा के नेतृत्व में भारतीय टीम टूर्नामेंट में जीत की शुरुआत करने से असफल रही। इस टीम में कई नए खिलाड़ियों को भी मौका मिला। भारत की तरफ से इस मैच में युवा यशदीप सिवाच, अभिषेक लाकड़ा, मनजीत और विष्णु कांत सिंह खेल रहे थे। आपको बता दें इस मैच से पहले अनुभवी रुपिंदर पाल सिंह टूर्नामेंट से चोट लगने के कारण बाहर हो चुके थे।

भारत का अगला मुकाबला जापान से

बताने के टूर्नामेंट में भारत का अगला मुकाबला 24 मई को जापान से होगा। जबकि 26 मई को भारत का इंडोनेशिया के साथ मैच है। हॉकी एशिया कप में पूल A में भारत के अलावा जापान, पाकिस्तान और इंडोनेशिया है। जबकि ग्रुप पूल B में मलेशिया, कोरिया, ओमान और बांग्लादेश शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - IPL 2022: आमिर खान ने इरफान पठान को किया ट्रोल, कहा मैं आपसे बेहतर क्रिकेट खेल सकता हूं!