WWE

WrestleMania Backlash में मैच के दौरान वर्ल्ड चैंपियन का टूटा हाथ, खतरे में पड़ा WWE करियर!

WrestleMania Backlash का शानदार समापन हो गया। फैंस को इसमें एक तगड़ा चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। एक बड़े रेसलर का मैच के दौरान हाथ टूट गया। जानिए कितने दिन तक रहना पड़ेगा बाहर।

2 min read
फोटो क्रेडिट- WWE

WWE WrestleMania Backlash के बाद 13 बार की वर्ल्ड चैंपियन शार्लेट फ्लेयर को बड़ा झटका लगा है। इस इवेंट में स्मैकडाउन चैंपियनशिप के लिए फ्लेयर का मुकाबला रोंडा राउजी के साथ हुआ था। फ्लेयर इस मैच में अपनी चैंपियनशिप हार गईं। मैच में उनका हाथ भी टूट गया। शो के दौरान ही फ्लेयर को लेकर ये जानकारी दी गई।

रोंडा राउजी को मिली शानदार जीत

शार्लेट फ्लेयर के फैंस के लिए भी ये अच्छी खबर नहीं होगी। रोंडा राउजी के साथ उनका आई क्विट मुकाबला हुआ था। ये मैच काफी खतरनाक रहा था। दोनों सुपरस्टार्स ने मैच जीतने के लिए यहां हद पार कर दी थी। एक नई रिपोर्ट के अनुसार ये कहा गया है कि चोट स्टोरीलाइन का हिस्सा है। ये नहीं बताया गया है कि शार्लेट फ्लेयर की सर्जरी होगी या नहीं। अब ये बात तय है कि फ्लेयर कुछ समय तक रिंग में नजर नहीं आएंगी। यानी की उनकी स्टोरीलाइन अब रोंडा राउजी के साथ खत्म हो गई। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कई चीजों का खुलासा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania Backlash Results: Roman Reigns ने स्पीयर से मचाई तबाही, Ronda Rousey ने रचा इतिहास


शार्लेट फ्लेयर को कुछ दिन रहना पड़ेगा बाहर

रोंडा राउजी ने कई बार इस मुकाबले में फ्लेयर को ऑर्मबार लगाया। शायद इस वजह से ही फ्लेयर को नुकसान पहुंचा है। कुछ दिन पहले फ्लेयर ने कहा था कि वो अब कुछ दिन रेस्ट करना चाहती हैं। शायद इस वजह से भी ये स्टोरीलाइन में किया गया होगा। WWE ने जानकारी दी है कि फ्लेयर का हाथ टूट गया। इसका मतलब है कि फ्लेयर को गंभीर चोट लगी है। जल्द ही इस चोट पर अपडेट WWE द्वारा दिया जाएगा। शार्लेट फ्लेयर को अगर सर्जरी करानी होगी तो फिर उन्हें लंबे समय तक बाहर रहना पड़ेगा। WWE को भी इस वजह से नुकसान होगा। शार्लेट फ्लेयर WWE की बहुत बड़ी सुपरस्टार हैं।

Published on:
09 May 2022 12:34 pm
Also Read
View All