26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Punjab / Amritsar / पाकिस्तान जाते समय शहजाद अहमद ने कहा- जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल

पाकिस्तान जाते समय शहजाद अहमद ने कहा- जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल

भारत से पाकिस्तान गए 82 लोग, पाकिस्तान से लौटे 114 भारतीय, महिला को बुखार, अस्पताल में भर्ती कराया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमृतसर

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 9 Jul 2020, 8:02 PM IST

pakistani

pakistani

अमृतसर। वाघा सीमा के रास्ते गुरुवार को 82 पाकिस्तानी नागरिक अपने वतन वापस लौटे। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी शामिल थे। यह भारत के विभिन्न राज्यों में 7 मार्च से अपने रिश्तेदारों के पास रुके हुए थे। इसी तरह पाकिस्तान से भी 114 भारतीय बाघा के रास्ते भारत वापस लौट आए। ये भारत के विभिन्न राज्यों के रहने वाले हैं। पाकिस्तान में अपने रिश्तेदारों को मिलने के लिए 23 मार्च से पहले से गए थे।

महिला को बुखार

इन 114 लोगों की वतन वापसी के दौरान एक महिला को बुखार पाया गया, जिसे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसी तरह पाकिस्तान से लौटे 114 लोगों में से पंजाब के रहने वाले 10 लोगों को उनके जिलों में भेज दिया गया। जम्मू कश्मीर से आए 34 नागरिकों को जम्मू कश्मीर प्रशासन लेने आया था। पाकिस्तान से लौट 114 में से 16 लोग राजस्थान के थे। 13 लोग दिल्ली के। एक उत्तरांचल का, एक तेलंगाना का, एक हरियाणा का, 10 गुजरात के, तीन छत्तीसगढ़ के, एक कर्नाटक का, एक महाराष्ट्र का, एक एमपी का था। इसी तरह 114 लोग वाघा के रास्ते पाकिस्तान से भारत लौटे इन सभी को अमृतसर की विभिन्न जगहों पर 14 दिन के लिए एकांतवास में भेज दिया गया।

भारत में दिन अच्छे कटे

पाकिस्तान जा रहे 82 लोगों में से भारत के इलाहाबाद से लौटी बाजिया शहजाद ने कहा कि वह 7 मार्च से अपने मायके में आई थी। लॉकडाउन के बाद वह वापस नहीं जा पाई। यहां लॉकडाउन में अपने रहकर दिन अच्छे कटे। पाकिस्तान में होते तो पता नहीं क्या होता। इसी तरह शहजाद अहमद जो कि दिल्ली से आए थे, उन्होंने बताया कि वह 14 मार्च से दिल्ली में अपने एक रिश्तेदार के घर पर ठहरे हुए थे। आज वह अपने वतन वापस जा रहे हैं। भारत में रहने का यह अनुभव अच्छा था। बुरे समय में अच्छा समय कट गया, इससे बड़ी बात क्या होगी। जाते-जाते उन्होंने बोला- जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल।