19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amroha Murder: एक और ‘श्रद्धा’ का कत्ल: महिला की हत्या के बाद शव के किए टुकड़े, लिखे हैं ये तीन अंक, पीछे छूट गए कई सवाल

Amroha News: महिला के शव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर हत्यारों द्वारा शव यहां डालने का क्या उद्देश्य है और महिला कौन थी। शव हिंदू महिला का है या फिर मुस्लिम यह भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

3 min read
Google source verification
after-murder-of-woman-in-amroha-body-cut-into-pieces.jpg

Amroha Murder News: थैलों के आसपास पक्षी मंडरा रहे थे। लोग पास पहुंचने पर दुर्गंध आई तो लोगों ने इसकी सूचना पास में पुलिस पिकेट को दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाकर देखा तो दो थैलों में महिला के शव के 6 टुकड़े थे। इस सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।

बतादें कि अमरोहा के नौगांवा में 30 वर्षीय महिला की हत्या (Murder of Woman) ने दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड की दर्दनाक यादें ताजा कर दी हैं। क्योंकि जिस तरह कातिल ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े कर शव को ठिकाने लगाया था ठीक उसी अंदाज में कातिल ने इस महिला के शव के टुकड़े कर उसे दो थैलों में भरकर जंगल में फेंक दिया। महिला के शव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर हत्यारों द्वारा शव यहां डालने का क्या उद्देश्य है और महिला कौन थी।

महिला की अंगुली से 786 लिखी अंगूठी मिली
शव हिंदू महिला का है या फिर मुस्लिम यह भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, पुलिस को जांच के दौरान महिला के दाएं हाथ की अंगुली से 786 लिखी अंगूठी मिली। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला मुस्लिम हो सकती है। हालांकि, पुलिस अंगूठी के आधार पर भी शव की शिनाख्त करने के लिए जुटी है। वहीं, दूसरे थैले में मिले उसके कपड़ों से भी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात तक इस संबंध में कोई सफलता नहीं मिल सकी।

पढ़ें पूरा मामला
घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र यहियापुर चौराहे से 200 मीटर दूर जंगल की है। यहीं पर पुलिस पिकेट लगती है। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोग खेतों के लिए निकले तो उन्होंने यूकेलिप्टस के नीचे झाड़ियों में दो बड़े कपड़े के थैले पड़े दिखे। थैलों के आसपास पक्षी मंडरा रहे थे। लोग पास पहुंचने पर दुर्गंध आई तो लोगों ने इसकी सूचना पास में पुलिस पिकेट को दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाकर देखा तो दो थैलों में महिला के शव के छह टुकड़े थे। महिला ने सलवार और कुर्ता पहन रखा था।

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य
थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पास में ही कपड़ों से भरा थैला भी पड़ा था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज तोमर पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों से पूछताछ करने के साथ ही शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन नतीजा सिफर रहा। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सीओ अंजलि कटारिया ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एएसपी राजीव कुमार सिंह बताया कि मृतक महिला की उम्र करीब तीस साल है। उसकी पहचान नहीं हो सकी हैं। महिला को किसी धारदार हथियार से काटा गया और कितने टुकड़े किए गए, फॉरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है।

पुलिस की चार टीमें में खंगाल रही हैं सीसीटीवी कैमरे
महिला का टुकड़ों में शव मिलने के मामले में खुलासे के लिए आठ टीमें लगाई गई हैं। जिसमे चार टीमें सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रहीं हैं। एएसपी राजीव कुमार ने बताया कि महिला के चेहरे के आधार पर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आठ अलग-अलग टीमें शिनाख्त के लिए लगाई गईं हैं। बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक महिला की शिनाख्त करने के लिए जिला पुलिस ने बरेली जोन के सभी थानों में महिला के चेहरे को फोटो भेजी हैं। गुमशुदगी भी चेक कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें:सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क किए गए सुपुर्द-ए-खाक, चाहने वालों का उमड़ा सैलाब

जिले में पहले भी मिल चुके हैं अज्ञात महिलाओं के शव
नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में दो बड़े थैलों में 6 टुकड़ों में मिले महिला के शव ने सभी को चौंका दिया है। महिला की जिस निर्ममता से हत्या (Murder) की गई, यह होश उड़ाने वाली है। हालांकि जिले में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी महिलाओं के कटे हुए शव बरामद हो चुके हैं।

2022 में मिला था युवती का अर्धनग्न शव
22 दिसंबर 2022 को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में संभल मार्ग पर कांशीराम कॉलोनी के नजदीक नाले में एक बीस वर्षीय युवती का अर्थनग्न अवस्था में शव मिला था। चेहरा बुरी तरह से जला हुआ था। काफी समय बाद शव की शिनाख्त हुई थी। अब नौगांवा सादात में मिले महिला के टुकड़ों वाले शव ने पुरानी घटनाओं की याद दिला दी है। शव की शिनाख्त करना पुलिस की लिए चुनौती साबित हो सकता है। वजह, शव के पास से ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है। जिससे उसकी पहचान हो सके। हालांकि, पुलिस उसके चेहरे के आधार पर ही पहचान करने में जुटी है।