
Amroha Today News: रैन बसेरों का DM राजेश कुमार त्यागी ने बीती रात औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान DM ने वहां ठहरे लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। साथ ही लोगों से पूछा कि उन्हें वहां कोई परेशानी तो नहीं है। इसके अलावा उन्होंन रैन बसेरे में दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया।
साथ ही उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि यह निश्चित कर लें कि कोई भी गरीब खुले में न सोने पाए। आपको बता दें कि बीते रविवार रात जिलाधिकारी ने नगर पालिका द्वारा बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए नगर के रेलवे स्टेशन, नगर पालिका टाउन हाल और बंबूगढ़ में बनाए गए रैन बसेरों का निरीक्षण किया।
कार्रवाई की दी चेतावनी
रैन बसेरों में ठंड से बचाव के लिए अलाव की भी व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही कहा कि टीम को भेज कर इधर उधर रात गुजार रहे गरीब लोगों को रैन बसेरे में रात्रि विश्राम करने के लिए जागरूक करें। कोई भी गरीब इस ठंड में खुले में न सोने पाए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर कोई गरीब रात में सड़कों पर सोता मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने वहां पर ठहरे लोगों से बात कर उनकी परेशानी के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि बनाये गए रेन बसेरों में ठंड से बचाव के लिए बेहतर व्यवस्था हो और लोगों को कोई दिक्तत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ईओ से कहा कि वह समय-समय पर रैन बसेरे में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहें।
Published on:
25 Dec 2023 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
