3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP News: दूल्हे ने दुल्हन के भाई को दी गाली तो, लड़की ने किया शादी से इंकार, जाने पूरा मामला

UP News: दुल्हन को जब पता चला कि होने वाले पति ने उसके भाई को गाली दिया है तो लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
groom-abused-bride-brother-the-girl-refused-to-marry-in-up

शादी में दहेज कम मिलने या लड़का या लड़की पसंद न आने के कारण शादीयों को टूटने की घटना तो सबने सुनी है। लेकिन उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दूल्हे को दुल्हन के भाई को गाली देना महंगा पड़ गया। दुल्हन को जब पता चला कि होने वाले पति ने उसके भाई को गाली दिया है तो लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। काफी मनाने के बाद भी जब दुल्हन नहीं मानी तो पंचायत के बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

सोमवार को होनी थी शादी
अमरोहा के नोगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बंगर के किसान ने अपनी बेटी की शादी पास के गांव मिर्जापुर निवासी युवक के साथ तय की थी। सोमवार को लड़की की बारात आई थी। सब कुछ सही चल रहा था। जयमाल के बाद मेहमानों खाना खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान दूल्हे पक्ष और दुल्हन के भाई से किसी बात को लेकर बहस हो गई।

दूल्हे ने दुल्हन के भाई को दिया गाली
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बारातियों और लड़की के भाई के बीत बहस होने के बाद दूल्हे ने होले वाले साले को गाली दे दिया। जिसके बाद दोनों तरफ के लोगों में कहासुनी होने लगी। जिसके बाद दुल्हन ने फेरे लेने से इनकार कर दिया।

इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दुल्हन को काफी समझाया। लेकिन दुल्हन नहीं मानी। लिहाजा मंगलवार सुबह दोनों पक्षों में समझौता के लिए पंचायत बुलाई गई। दोपहर तक बैंक्वेट हाल में पंचायत जारी थी। हालांकि इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।

Story Loader