
Mohammed Shami Wife Hasin Jahan: पहले अफगानी एक्ट्रेस और अब बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष के शमी को लेकर किए गए कमेंट से हसीन जहां भड़क उठी हैं। उन्होंने स्टार क्रिकेटर पति मो. शमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हसीन जहां ने कहा "स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की तरह किसी बड़ी हीरोइन से शादी करना मो. शमी का सपना है। शमी के पहले भी कई महिलाओं से संबंध रहे हैं। अब वो हार्दिक पांड्या और विराट कोहली की तरह किसी बड़ी हीरोइन से शादी करना चाहते हैं। मो. शमी अब ग्लैमर का जीवन जीना चाहते हैं। शमी ने मुझे धोखे से अपने प्यार में फंसाया है।"
इसके बाद स्टार क्रिकेटर मो. शमी के पैतृक घर यूपी के अमरोहा तक लोगों में विरोध दिखाई दे रहा है। हालांकि खुले मंच पर हसीन जहां के अलावा कोई बोल नहीं रहा है। इसका कारण मो. शमी और हसीन जहां के बीच चल रहे विवाद को बताया जा रहा है। इससे पहले हसीन जहां ने मो. शमी के रिश्ते कई लड़कियों से होने की बात कही थी। अब उन्होंने बॉलीवुड से शमी का रिश्ता जोड़ा है।
अभी हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री ने मो. शमी के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक पोस्ट डाली। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने शमी को प्रपोज करते लिए लिखा "शमी तुम अपनी इंग्लिश सुधार लो, मैं तुमसे शादी करने को तैयार हूं।" बॉलीवुड अभिनेत्री के इस ट्वीट पर स्टार क्रिकेटर मो. शमी की पत्नी हसीन जहां भड़क उठी हैं। उन्होंने कहा "मो. शमी भी बॉलीवुड हीरोइन से शादी करना चाहते हैं। यही कारण है कि पहले अफगानी एक्ट्रेस और अब बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने मो. शमी को लेकर ट्वीट किया है। शमी ने मुझसे तो प्यार नहीं किया। बस ऐसे ही शादी कर ली थी। उन्होंने कहा "शमी का बॉलीवुड की किसी हीरोइन से शादी करने का सपना भी है। शमी को यह शादी कर लेनी चाहिए। इससे उनका सपना पूरा हो जाएगा।"
Updated on:
07 Nov 2023 09:00 pm
Published on:
07 Nov 2023 08:20 pm

बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
