अमरोहा में दो लड़कों के बीच दोस्ती फिर होमोसेक्सुअल संबंध बने। इसके बाद कहानी का अंत बेहद दर्दनाक तरीके से हुआ।
गन्ने के खेत में युवक की लाश मिली। पुलिस ने मात्र 12 घंटे के अंदर हत्या का खुुलासा कर दिया। मृतक युवक के दोस्त को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच होमोसेक्सुअल संबंध थे। पुलिस ने हतया में इस्तेमाल हुई रस्सी को बरामद कर लिया।
दोनों लड़कों की दोस्ती प्रेम में बदली
अमरोहा के आदमपुर थाना इलाके के सिमथला गांव है। सिमथला गांव में महावीर और राम सिंह का परिवार रहता है। महावीर के बेटे जितेंद्र और राम सिंह के बेटे अजय की गहरी दोस्ती हो गई। दोनों हरियाणा में मजदूरी करते थे। दोनों में प्रेम हो गया। इसी दौरान दौरान दौरान जितेंद्र की शादी तय हो गई। जितेंद्र-अजय के बीच रिश्ता कजोर होने लगा।
रस्सी से जितेंद्र का गला घोंटा
दोनों गांव पहुंच गए। जितेंद्र पास में लगे मेले में चला गया। अजय को जानकारी हुई तो उसे जितेंद्र को अकेले मेले में जाना बुरा लगा। इससे नाराज होकर अजय ने जितेंद्र की हत्या कर दी। खेत में ले जाकर रस्सी से गला घोंट दिया। पुलिस ने घटना के महज 12 घंटे के भीतर ही आरोपी दोस्त अजय को गिरफ्तार कर लिया है।