4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सास ने बहू को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, पति ने कराया निकाह

अमरोहा में पत‌ि बाहर कमाने गया तो बीवी का पड़ोसी से अफेयर हो गया। दोनों का एक दूसरे से मिलना-जुलना शुरू हो गया। चार दिन पहले महिला ने अपने प्रेमी को घर में बुला लिया। सास ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया और बेटे को इसकी जानकारी दी। इस पर पति ने प्रेमी से ही पत्नी निकाह करा दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
women.jpg

अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का मामला है। यहां का रहने वाला एक युवक घर से बाहर रहकर नौकरी करता है। घर में उसकी मां, पत्नी और बेटी रहते हैं। इसी बीच युवक की पत्नी का बगल के एक व्यक्त‌ि से प्रेम हो गया। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। पत‌ि को इस बात की जानकारी नहीं थी।

सभी घर में सो रहे थे। मौका देखकर महिला ने प्रेमी को अपने घर में बुला लिया। दरवाजा खुलने की आहट से महिला की सास की आंख खुल गई। घर में चोर घुसने के शक में महिला बहू के कमरे में चली गई। वहां पर बहू को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोग जग गए। लोगों ने युवक को पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। सास ने बेटे को फोन पर मामले की जानकारी दी। बहू के मायके वालों को भी बता दिया। अगले दिन ही घर पहुंचे युवक ने पत्नी को उसके मायके भेज दिया। पुलिस की मौजूदगी में महिला को तलाक दे दिया। इसके बाद शादी में मिला सारा सामान वापस कर दिया। पत्नी का निकाह उसके प्रेमी से करा दिया।