2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति से चल रहा था विवाद, पत्नी ने दो बच्चों संग लगाई आग, जिंदा जल गए मां और दो बच्चे

Amroha: अमरोहा में पति से विवाद के चलते पत्नी ने दो बच्चों सहित आग लगी ली। आग में जलकर दो बच्चों और मां की मौत हो गई है।

2 min read
Google source verification
wife set fire along with two children in Amroha

Amroha Crime: वारदात से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की वजह पारिवारिक क्लेश बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम व पुलिस ने डेडबॉडी को बाहर निकाला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मुकारी का है।

बतादें कि नौगांवा सादात थाना इलाके के गांव मुंडा मुकारी में रहने वाले नितिन अमरोहा बाईपास पर कीटनाशक दवाइयों की दुकान चलाते हैं। उनके घर में पत्नी मंजू के अलावा दस साल की बेटी तन्वी और पांच साल का बेटा पार्थ है। शुक्रवार दोपहर को गांव स्थित नितिन के घर में आग लग गई। हालांकि जब गांव वालों ने घर से उठता धुआं देखा तो मौके की ओर भागे। जहां देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। गेट तोड़कर जब गांव वाले अंदर घुसे तो घर में भीषण आग लगी थी।

घटना में पत्नी मंजू, बेटी तन्वी और बेटे पार्थ की जलकर मौत हो गई। जिसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पहुंचने से पहले ही दोनों बच्चों को मौत हो चुकी थी। जबकि महिला तड़प रही थी। लेकिन कुछ देर बाद ही महिला ने भी दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:अलग-अलग समुदाय के प्रेम विवाह को लेकर गांव में बवाल, प्रेमी संग चली गई थी शादीशुदा युवती

ग्रामीणों की माने तो मंजू और उसके पति में अक्सर झगड़ा होता था। पति मंजू को मरता पीटता था। साथ ही गांव में चर्चा है कि मंजू ने पति से विवाद के चलते अपने बच्चों संग खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया। पहले उसने बच्चों के आग लगाई और उसके बाद खुद को भी आग लगा ली। जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक आग पूरे घर में लग चुकी थी। सारा सामान जल चुका था।

Story Loader