4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रावण दहन के दौरान युवकों ने पुलिस को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

Highlights रामलीला मैदान में हुई झड़प युवक पुलिस कर्मियों को पीटते ले गए वीडियो हो रहा खूब वायरल

less than 1 minute read
Google source verification
police_ki_pitai.jpg

अमरोहा: मंगलवार को देश भर में दशहरे के पर्व पूरे धूम-धाम से मनाया गया, वहीँ जनपद में रामलीला में रावण दहन के दौरान कुछ युवकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। यही नहीं जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो दबंग युवकों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और जमकर पीटा। पुलिस की इस तरह सरेआम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प किस बात पर हुई इसका पता नहीं चला है। यही नहीं अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई भी अभी तक पुलिस की तरफ से नहीं हुई है।

देंखे, जेल में कैदी जब बन गए राम और रावण

ये है वीडियो

शहर के रामलीला ग्राउंड में रावण दहन की तैयारी चल रही है, इसी बीच कुछ युवकों और पुलिस में खींचतान हो रही है। वीडियो में अचानक नीली शर्ट में एक लड़का सब इंस्पेक्टर पर पीछे से कॉलर पकड़ कर धक्का दे देता है और फिर मारना शुरू कर देता है। यही नहीं और भी वहां मौजूद युवक पुलिस वालों को मारने लगते हैं। एक महिला सिपाही को भी मारने की कोशिश हुई तो वो पीछे हट गयी। वहां खड़े किसी शख्स ने ये वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

Big News: PM Modi पर हमले की धमकी देने वाला Al Qaeda का सरगना Asim Omar ढेर, यूपी के इस जिले में हुआ था पैदा

Story Loader