
यहां ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचाते हाथियों का झुंड ने किया जोहिला नदी पार, पहुंचे डिंडौरी
अनूपपुर। १६ मई की रात छग की सीमा से अनूपपुर की सीमा में प्रवेश किए तीन हाथियों का झुुंड २२-२३ की रात अहिरगवां गांव से विचरण करते हुए खम्रौध के रास्ते जोहिला नदी पार कर डिंडौरी की सीमा में प्रवेश किया है। हाथियों ने जहां अपना डेरा जमाया है वह अहिरगवां और राजेन्द्रग्राम और डिंडौरी जिले की सीमा का ट्रायएंगल एरिया है। जहां से चंद दूरी के उपरांत हाथी पुन: लौटते हुए राजेन्द्रग्राम वनपरिक्षेत्र या फिर अहिरगवां वनपरिक्षेत्र की ओर मूवमेंट कर सकते हैं। जिसे देखते हुए राजेन्द्रग्राम और अहिरगवां बीट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सीमा पर निगरानी बना रखी है। जबकि दूसरी ओर हाथियों के जिले में प्रवेश की सूचना पर डिंडौरी के वन अमला ने भी क्षेत्र पर अपनी निगरानी में कर्मचारियों को तैनात किया है। अहिरगवां वनपरिक्षेत्राधिकारी अभिचल त्रिपाठी ने बताया कि २२ मई की शाम मौसम ठंडा होने के कारण हाथियों ने ५ बजे के आसपास ही खम्रौध की ओर मूव करना आरंभ कर दिया था। जहां खम्रौध के सडक़ मार्ग से चलते हुए ताला गांव पहुंचे और वहां से जोहिला नदी को पार कर डिंडौरी सीमा में प्रवेश किया। इस दौरान हाथियों के झुंड ने खम्रौध में कुछ ग्रामीणों के घर को नुकसान पहुंचाते हुए घर के अंदर रखे अनाज को निकाल कर खा गए। वहीं बाड़ी में लगी फसलों को भी आहार बनाते हुए ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाया है।
१५ किलोमीटर की दूरी तय कर नदी किया पार
वनपरिक्षेत्राधिकारी ने बताया कि खम्रौध में सडक़ मार्ग पर हाथियों ने लगभग १०-१२ किलोमीटर की दूरी तय की। जिसमें शाम के कारण वाहनों की आवाजाही कम होने के कारण किसी प्रकार की घटना नहीं हुई। वहीं अमला के साथ स्वयं भी हाथियों के पीछे-पीछे निगरानी में लगे रहे। इस दौरान हाथियों ने ताला गांव के पास जोहिला नदी की ओर मूव करते हुए नदी पार कर डिंडौरी जिले की सीमा में चले गए। जिसकी सूचना वनविभाग को दे दी गई।
-----------------------------------------------
Published on:
24 May 2022 10:56 pm

बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
