1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां 41 वर्षो से संचालित समोसे और मुंगौडी की दुकान, समोसे का स्वाद चखने लगती है ग्राहकों की कतार

जायका: यहां सफाई के साथ ग्राहकों के स्वाद का ख्याल

less than 1 minute read
Google source verification
Here the shop of samosas and mangodi, operated for 41 years, starts ta

यहां 41 वर्षो से संचालित समोसे और मुंगौडी की दुकान, समोसे का स्वाद चखने लगती है ग्राहकों की कतार

अनूपपुर। बिजुरी नगर में सोनी मुंगौडी वाले के नाम से प्रसिद्ध राजेंद्र सोनी के हाथों से बने समोसे, मुंगौडी, प्याजी बड़ा और सकौड़ा का स्वाद चखने के लिए शाम को सब्जी मंडी मार्ग पर ग्राहकों की कतार लग जाती है। अपने स्वाद को लेकर मशहूर इस दुकान पर प्रतिदिन बने हुए जायके का स्वाद लेने के लिए लोगों की भीड़ रोजाना जमा होती है। लेकिन हालात यह कि जब तक दुकान की सामग्री समाप्त न हो ग्राहकों का आना नहीं बंद होता है। बताया जाता है कि यहां यह दुकान पिछले 41 वर्ष से सज रही है। जिसे पिछले 41 वर्षों से दुकान का संचालन कर रहे 60 वर्षीय राजेंद्र सोनी ने बताया कि वर्ष 1981 से वह नगर में दुकान लगा रहे हैं। दुकान की शुरुआत में उन्होंने 1 रुपए में 5 समोसे ग्राहकों को बेचा करते थे। वर्तमान में 15 के दो समोसे बेच रहे हैं।
स्वाद ऐसा कि जिस दिन दुकान नहीं लगती लौट जाते हैं ग्राहक
नगर में सोनी मुंगौडी वाले के नाम से मशहूर राजेंद्र सोनी के हाथों के बने हुए जायके का स्वाद ग्राहकों के मन में ऐसा बैठा हुआ है कि जिस दिन दुकान नहीं लगती है। उस दिन ग्राहक किसी और दुकान पर ना जाकर घर की ओर लौट जाते हैं। वर्तमान में दुकान में उनके बच्चे भी सहयोग कर रहे हैं। जिन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 500 समोसे का विक्रय वह कर लेते हैं। इसी दुकान से होने वाली आय से घर की व्यवस्थाओं की पूर्ति की जाती है। वहीं ग्राहको का कहना है कि यहां सफाई के साथ ग्राहकों के स्वाद का ख्याल रखा जाता है, जिसके कारण स्वादिष्ट व्यंजक के यहां मिलने पर वे अन्यत्र नहीं जाते। इसके अलावा बच्चों का भी रूझान इसी दुकान की ओर अधिक बना रहता है।
-------------------------------------------------------

Story Loader