अनूपपुर

देश की पहली किन्नर पूर्व विधायक की बेरहमी से पिटाई, बीच सड़क पर लोगो ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल

- देश की पहली किन्नर पूर्व विधायक से मारपीट- ऑटो चालकों ने बीच सड़क पर जमकर पीटा- सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल

less than 1 minute read
देश की पहली किन्नर पूर्व विधायक की बेरहमी से पिटाई, बीच सड़क पर लोगो ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां देश की पहली किन्नर पूर्व विधायक के साथ बीच सड़क मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के बाद मामला थाना पहुंचा, जहां दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। अब इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि किन्नर से मारपीट की ये घटना अनूपपुर जिला मुख्यालय के शंकर मंदिर चौक के पास घटी है। यहां कुछ किन्नरों ने (जिसमें देश की पहली किन्नर महिला पूर्व विधायक शबनम मौसी भी शामिल थी) जमकर उत्पात मचाया। मिली जानकारी के अनुसार, किन्नरों की एक टोली सवारी ऑटो पर सवार होकर शंकर मंदिर पहुंची। जहां ऑटो चालक ने किराया मांगा तो किन्नरों ने उन्हें किराया देने से इंकार कर दिया। इसके बाद ऑटो चालक और किन्नरों के बीच कहा सुनी शुरु हो गई, जो देखते ही देखते इतनी बढ़ी कि सड़क पर ऑटो चालकों और किन्नरों के बीच मारपीट शुरु हो गई।


सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल

बताया ये भी जा रहा है कि कहासुनी के दौरान किन्नरों ने तैश में आकर सवारी ऑटो को पलट दिया। इसके बाद ऑटो चालक समेत वहां आसपास मौजूद लोगों ने मिलकर किन्नरो की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि ये मामला ऑटो के किराए न देने के साथ-साथ त्यौहार में चंदा वसूलने का भी बताया जा रहा है। वहीं मामले को लेकर दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, किन्नरों और ऑटो चालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Published on:
09 Nov 2023 01:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर